{"_id":"610e8c868ebc3ec3871a351b","slug":"glee-in-social-media-anand-mahindra-wrote-we-are-all-in-your-army-bahubali-lataji-said-the-country-is-proud-of-neeraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया में उल्लास: आनंद महिंद्रा ने लिखा- हम सब आपकी सेना में हैं बाहुबली, लताजी ने कहा- नीरज पर देश को गर्व","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सोशल मीडिया में उल्लास: आनंद महिंद्रा ने लिखा- हम सब आपकी सेना में हैं बाहुबली, लताजी ने कहा- नीरज पर देश को गर्व
Sat, 07 Aug 2021 07:07 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 07 Aug 2021 07:07 PM IST
सार
सोशल मीडिया में लोगों ने बधाई संदेशों की बाढ़ ला दी। नीरज के गांव में लोग खुशी से झूमते नजर आए। सोशल मीडिया में नीरज को बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई। उनके गोल्ड की चमक से देश जोश से भर गया।
विज्ञापन
Neeraj Chopra wins gold
- फोटो : Twitter
विस्तार
टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा द्वारा पहला स्वर्ण पदक जीतने पर देशभर में उल्लास का माहौल है। सोशल मीडिया में लोगों के बधाई संदेशों और जश्न के फोटो की बाढ़ आ गई। नीरज के पानीपत स्थित घर पर तो उनके चाहने वाले खुशी से झूमते नजर आए।
ख्यात गायिका लता मंगेशकर ने बधाई देते हुए कहा- नीरज चोपड़ा ने नया इतिहास रच दिया। नीरज चोपड़ा पर देश को गर्व है।
उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने ट्वीट किया- हम सब आपकी सेना में हैं बाहुबलि। एक सिक्का जारी होना चाहिए, जिस पर भाला फेंकते हुए नीरज चोपड़ा की तस्वीर अंकित हो।
नीरज के पिता बोले- बेटे के प्रयासों से देश का सपना पूरा हुआ
स्वर्ण पदक विजेता नीरज के पिता ने कहा कि मैं बेहद खुश हूं। मेरे बेटे के प्रयासों से देश का सपना पूरा हुआ उसकी ट्रेनिंग देखकर, हम यह मेडल जीतने के प्रति आश्वस्त थे।
गौतम गंभीर ने ट्वीट किया- नीरज ने 130 करोड़ भारतीयों की भुजाओं का दिखाया दम
अक्षय कुमार ने लिखा- नीरज ने इतिहास रच दिया। तुम एक अरब आंखों में खुशी के आंसू लाए हो।
मधुर भंडारकर ने कहा- क्या ऐतिहासिक क्षण हैं, नीरज चोपड़ा का जबर्दस्त गोल्डन थ्रो। इस शानदार उपलब्धि के लिए आपको बधाई। भारत को आप पर गर्व है।
अजय देवगन ने लिखा- टोक्यो ओलंपिक के लिए बधाई हो नीरज। आप और तरक्की करो। आपने अपने पैरेंट्स और देशवासियों का सीना गर्व से ऊंचा कर दिया है। मैं बता नहीं सकता कि कितना खुश हूं। ये लाजवाब है।
एक यूजर ने वाहिद अली 'वाहिद' की कविता के कुछ अंश ट्वीट किए
द्वंद कहा तक पाला जाए
युद्ध कहां तक टाला जाए
तू भी है राणा का वंशज
फेंक जहाँ तक भाला जाए।
दोनों तरफ़ लिखा हो भारत,
सिक्का वही उछाला जाए…!

The Javelin throw is arguably the most frequently used image for commemorative coins. We need to have one officially released depicting #NeerajChopra @narendramodi @ianuragthakur pic.twitter.com/034m0ISTis
विज्ञापन विज्ञापन— anand mahindra (@anandmahindra) August 7, 2021
नीरज के पिता बोले- बेटे के प्रयासों से देश का सपना पूरा हुआ
स्वर्ण पदक विजेता नीरज के पिता ने कहा कि मैं बेहद खुश हूं। मेरे बेटे के प्रयासों से देश का सपना पूरा हुआ उसकी ट्रेनिंग देखकर, हम यह मेडल जीतने के प्रति आश्वस्त थे।
I am so happy that the country's dream has been fulfilled through the efforts of my son. After seeing the level of his training, we were sure of this medal: Father of Olympic gold medalist Neeraj Chopra pic.twitter.com/gI5uDvvxqb
— ANI (@ANI) August 7, 2021
गौतम गंभीर ने ट्वीट किया- नीरज ने 130 करोड़ भारतीयों की भुजाओं का दिखाया दम
अक्षय कुमार ने लिखा- नीरज ने इतिहास रच दिया। तुम एक अरब आंखों में खुशी के आंसू लाए हो।
It’s a GOLD 🥇Heartiest Congratulations @Neeraj_chopra1 on creating history. You’re responsible for a billion tears of joy! Well done #NeerajChopra! #Tokyo2020 pic.twitter.com/EQToUJ6j6C
— Akshay Kumar (@akshaykumar) August 7, 2021