फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Glaciers are melting fast

खतरे में गंगा और अलकनंदा, तेजी से पिघल रहे सतोपंत और गोमुख ग्लेशियर

Thu, 28 Apr 2016 06:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 28 Apr 2016 06:13 AM IST
विज्ञापन
Glaciers are melting fast
गोमुख ग्लेशियर - फोटो : getty

देश के लिए यह बड़ी चेतावनी है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की पहल पर होने वाले ताजा अध्ययन से पता चला है कि गंगा और अलकनंदा नदी के पानी के स्रोत वाले सतोपंत और गोमुख (हिमालय) के ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं।

विज्ञापन


इसका बड़ा कारण ग्लोबल वार्मिंग है। इससे वैज्ञानिक चिंतित हैं। वैज्ञानिकों ने कहा है कि अगर यही हाल रहा तो अगले कुछ वर्षों में ग्लेशियर ही खत्म हो जाएंगे। इनसे नदियों को पानी नहीं मिल पाएगा। यदि ऐसा हुआ तो जल संकट और गहरा जाएगा।
विज्ञापन


ग्लेशियर पिघलने का रिसर्च प्रोजेक्ट पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने आईआईटी कानपुर को दिया है। पृथ्वी विज्ञान के प्रो. इंद्र शेखर सेन और प्रो. राजीव सिन्हा की देखरेख में रिसर्च स्कॉलर ने हरिद्वार से गोमुख तक पानी के नमूने जुटाकर अध्ययन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी के ये नमूने हर महीने लिए जाते हैं। 20 अप्रैल को ही रिसर्च स्कॉलर सोमिता की टीम पानी के नमूने लेकर आई है। आइसोटोप तकनीक के जरिए नदियों में बारिश, ग्राउंड वाटर और बर्फ से पिघले जल के स्तर की माप की गई।

नदियों में ग्लेशियर के पिघलने से कितना पानी आया इसकी जांच में पाया गया कि हरिद्वार से गोमुख तक नदियों (गंगा और अलकनंदा) के पानी में ग्लेशियर के जल की मात्रा 30 फीसदी है, जो सामान्य से काफी अधिक है। 

ऐसे हुआ अध्ययन 

Glaciers are melting fast

गोमुख ग्लेशियर का पानी गंगा (भागीरथी) में आता है। गोमुख, गंगोत्री, हर्षशील, डाबरानी, उत्तरकाशी, देव प्रयाग और ऋषिकेश से पानी के नमूने लिए गए। अध्ययन के बाद ग्लेशियर के पिघलने की रिपोर्ट तैयार की गई। 2014, 2015 और 2016 की रिपोर्ट के मुताबिक ग्लेशियर के पिघलने की गति काफी तेज है। 

सतोपंत ग्लेशियर से अलकनंदा को पानी मिलता है। विष्णु प्रयाग, रुद्र प्रयाग, कर्ण प्रयाग, जोशी मठ, चमोली, कालेश्वर और रुद्र प्रयाग से पानी के नमूने लिए गए। अध्ययन में पता चला कि पानी में ग्लेशियर के जल की मात्रा काफी अधिक है। सामान्य तौर पर ग्लेशियर से नदी में 15 फीसदी पानी ही आता है।

नदियों में जल के स्रोत
ग्लेशियर, बर्फ, बरसात का पानी और ग्राउंड वाटर 

खेती हो जाएगी चौपट
यदि नदियों में पानी की मात्रा कम हुई तो हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट प्रभावित होंगे। खेती चौपट हो जाएगी और कृषि करना काफी मुश्किल होगा। पेयजल का संकट भी खड़ा होगा।

अमेरिका ने भी दिया सहयोग
 जलवायु परिवर्तन का नदियों और ग्लेशियर पर असर के अध्ययन का प्रोजेक्ट पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने आईआईटी कानपुर को दिया है। 18 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। अमेरिका की फंडिंग एजेंसी ‘यूएस एड’ ने रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए 1 करोड़ रुपये की धनराशि दी है। यह प्रोजेक्ट चार साल (2014-2017) का है। यह रिसर्च 2017 में पूरी होगी, जिसकी रिपोर्ट पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय को सौंप दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed