{"_id":"59ca9d8c4f1c1bd1538b49a0","slug":"gjm-withdraws-indefinite-shutdown-in-darjeeling-after-rajnath-singh-appeal-to-restore-normalcy","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनाथ सिंह की अपील के बाद GJM ने वापस लिया दार्जिलिंग में अनिश्चितकालीन बंद","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राजनाथ सिंह की अपील के बाद GJM ने वापस लिया दार्जिलिंग में अनिश्चितकालीन बंद
amarujala.com- Presented by: देव कश्यप
Updated Wed, 27 Sep 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
GJM Leader Bimal Gurung
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखालैंड की मांग को लेकर 12 जून से चल रहा जीजेएम का आंदोलन अब थमता नजर आ रहा है। मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सामान्य स्थिति बहाल करने की अपील की, जिसके बाद जीजेएम नेता बिमल गुरुंग ने बुधवार सुबह 6 बजे से अनिश्चितकालीन बंद वापस लेने की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
#FLASH: #GJM withdraws indefinite shutdown in #Darjeeling hills from tomorrow 6am after HM Rajnath Singh's appeal to restore normalcy pic.twitter.com/pgoEWxLYcr
— ANI (@ANI) September 26, 2017विज्ञापन
जीजेएम की इस हड़ताल के चलते दार्जिलिंग को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था। जीजेएम के उपाध्यक्ष कल्याण देवान ने बताया कि हमारे पार्टी प्रमुख बिमल गुरुंग ने बुधवार सुबह 6 बजे से बंद वापस लेने का फैसला किया है।
विज्ञापन
बता दें कि गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) से दार्जिलिंग हिल्स में जारी बंद को खत्म करने की अपील की। साथ ही उन्होंने केंद्रीय गृह सचिव से संबंधित सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए एक आधिकारिक स्तर की बैठक बुलाने को कहा।
गृह मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया, एक लोकतंत्र में, किसी भी समस्या को हल करने के लिए संवाद ही एकमात्र तरीका है। संयम, पारस्परिक संवाद से कानून के दायरे में हल निकाला जा सकता है।
गृह मंत्री ने कहा, ‘मैं जीजेएम और उसके नेता बिमल गुरुंग से अपील करता हूं कि बंद को वापस लें। विशेषकर त्यौहार के माहौल को देखते हुए इस क्षेत्र में सामान्य जनजीवन बहाल करने में मदद करें।’ सिंह ने गृह सचिव से सभी संबंधित मुद्दों पर चर्चा के लिए एक पखवाड़े के अंदर गृह मंत्रालय में एक आधिकारिक स्तर की बैठक आयोजित करने का आदेश दिया है।
सिंह ने कहा, जीजेएम के आह्वान पर जारी बंद से अभी तक 11 लोगों की जान गई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। वहां जो कुछ भी हुआ है, उससे मुझे काफी कष्ट हुआ है। गौरतलब है कि अलग गोरखालैंड की मांग को लेकर जीजेएम द्वारा पिछले 12 जून से दार्जिलिंग में बंद जारी है।