फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   GJM will never compromise on the demand of Gorkhaland says Bimal Gurung 

दार्जिलिंग बंद का 62वां दिन, गोरखालैंड की मांग से समझौता नहीं करेंगे गुरूंग

Tue, 15 Aug 2017 09:57 PM IST
एजेंसी/भाषा
एजेंसी/भाषा Updated Tue, 15 Aug 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
GJM will never compromise on the demand of Gorkhaland says Bimal Gurung 
जीजेएम प्रमुख बिमल गुरूंग

दार्जीलिंग और उसके आसपास के इलाकों में अनश्चितकालीन बंद 62 वें दिन भी जारी रहा। इस बीच, जीजेएम प्रमुख बिमल गुरूंग ने कहा है कि वह गोरखालैंड की मांग से कभी समझौता नहीं करेंगे और इसे हासिल किए जाने तक संघर्ष जारी रखेंगे।

विज्ञापन


जीजेएम द्वारा आयोजित एक समारोह के दौरान गुरूंग ने खुद राष्ट्रीय ध्वज फहराया। बाद में एक बयान में, उन्होंने दो महीने से चले आ रहे बंद के दौरान समर्थन देने को लेकर हर किसी का शुक्रिया अदा किया और गोरखालैंड का सपना साकार होने तक लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


बयान में कहा गया है, ‘‘हम आप सभी से मनोबल ऊंचा रखने का अनुरोध करते हैं। हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि वह अपनी सामूहिक आकांक्षा और एकमात्र सपना - गोरखालैंड से कभी समझौता नहीं करेंगे। गोरखालैंड का सपना साकार होने तक हम लगातार प्रयास करेंगे।’’ उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर दुनिया भर के गोरखाओं का शुक्रिया अदा भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरूंग ने गोरखालैंड के लिए समर्थन देने को लेकर लोगों का शुक्रिया अदा किया, जिन्हें बंद के चलते काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। बीती रात से हिंसा की कोई घटना दर्ज नहीं की गई है। पुलिस एवं सुरक्षाकर्मियों ने पर्वतीय इलाकों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं और किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कड़ी निगरानी कर रहे हैं।


पढ़ें- GJM को गृहमंत्री राजनाथ सिंह का बुलावा, दार्जिलिंग हिंसा पर होगी बात

जीजेएम ने इंटरनेट सेवाएं बहाल करने और दार्जीलिंग से फौरन पुलिस को हटाने के लिए कई स्थानों पर रैलियां निकाली। ये सेवाएं 18 जून से बंद हैं। दवा दुकानों को छोड़ कर अन्य सभी दुकानें, व्यापारिक प्रतिष्ठान, स्कूल और कॉलेज बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed