IB का खुलासा- GJM चीफ गुरुंग दार्जिलिंग में घुसने के लिए लोगों को बना रहा ढाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में अलग गोरखालैंड की मांग कर रहे गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष बिमल गुरुंग एक बार फिर दार्जिलिंग आने की तैयारी में है। इंटेलिजेंस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि गुरुंग 30 अक्तूबर तक दार्जिलिंग में वापसी करने की तैयारी कर रहे हैं।
सूत्रों की माने तो गुरुंग पुलिस से बचने के लिए मानव ढाल का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिससे पुलिस के लिए ओपन फायर कर पाना मुश्किल हो जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक गुरुंग अभी अपनी पार्टी में किसी बदलाव के खिलाफ है।
पढ़ें: पश्चिम बंगाल पुलिस ने GJM के 11 नेताओं को किया गिरफ्तार
उनका मानना है कि वह एक बार फिर गोरखालैंड की मांग को हवा दे सकते हैं। इसके लिए वह दार्जिलिंग में सभा कर लोगों को बताएंगे कि उन्हें गोरखालैंड की मांग की वजह से बलि का बकरा बनाया गया है। सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तार होने से पहले वह लोगों के बीच एक शहीद जैसी छवि बनाना चाहते हैं।
बता दें कि पश्चिम बंगाल पुलिस ने शुक्रवार को लगभग 170 हथियारबंद गोरखालैंड कार्यकर्ताओं से निपटने के लिए महज 20 पुलिसकर्मियों को भेजा था। पुलिस वालों के पास न तो बुलेटप्रूफ जैकेट थी और न ही हेडगियर दिए गए थे। खुफिया विभाग ने राज्य पुलिस को इस बाबत चेतावनी भी दी है।
लंबे समय से कर रहे हैं प्रदर्शन
रिपोर्ट के मुताबिक प्रदर्शनकारियों के पास एके-47 बंदूक और कई अन्य खतरनाक हथियार थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई है, जिसमें असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर अमितावों माल्लिक की मौत हो गई है।
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में अगल गोरखालैंड प्रदेश की मांग को लेकर जीजेएम कार्यकर्ता लगातार आंदोलन कर रहे हैं। पुलिस ने लोगों को रोकने के लिए कई बार आंसू गैस के गोले दागे हैं। वहीं प्रदर्शन के दौरान जीजेएम कार्यकर्ताओं की मौत के बाद आंदोलन उग्र हो गया।