फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   GJM chief Bimal Gurung hospitalized in Sikkim and GJM not to contest GTA polls news in Hindi

Bimal Gurung: सिक्किम के अस्पताल में भर्ती कराए गए बिमल गुरुंग, जीटीए चुनाव में हिस्सा नहीं लेगी जीजेएम

Mon, 30 May 2022 11:09 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 30 May 2022 11:09 PM IST
सार

गुरुंग ने जीजेएम द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव ज्ञापन (एमओपी) को लागू होने तक जीटीए चुनाव स्थगित करने की मांग को लेकर 25 मई को दार्जिलिंग शहर के सिंगामारी में अपनी पार्टी कार्यालय में भूख हड़ताल शुरू की थी।

विज्ञापन
GJM chief Bimal Gurung hospitalized in Sikkim and GJM not to contest GTA polls news in Hindi
भूख हड़ताल के दौरान बिमल गुरुंग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) के प्रमुख बिमल गुरुंग ने आधिकारिक रूप से अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त कर दी है। यह फैसला उनका स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद लिया गया है। उधर, उनकी पार्टी ने आगामी जीटीए (गोरखालैंड क्षेत्रीय प्रशासन) चुनावों में न उतरने का फैसला किया है।

विज्ञापन


गुरुंग को सोमवार को सिक्किम के सर थुतोब नामग्याल मेमोरियल (एसटीएनएम) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुंग भूख हड़ताल के दौरान बीमार पड़ गए थे और पहले उन्हें पश्चिम बंगाल के दार्जीनलिंग में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


गुरुंग के ब्लड शुगर का स्तर बढ़ा
बिमल गुरुंग आगामी जीटीए चुनाव को स्थगित करने और अर्द्ध-स्वायत्त परिषद के क्षेत्राधिकार का विस्तार करने के बाद ही इसे कराने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे थे। गुरुंग का इलाज करने वाले डॉक्टरों ने कहा कि उनके ब्लड शुगर का स्तर बढ़ा हुआ है जिसमें उतार-चढ़ाव हो रहा है। इसके साथ ही उनके मूत्र में खून आ रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जीजेएम नेता के राय ने कहा कि हमने अपने पार्टी प्रमुख को सिक्किम स्थानांतरित कर दिया है क्योंकि एसटीएनएम अस्पताल में अच्छी सुविधाएं हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं और डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।

25 मई को शुरू की थी भूख हड़ताल
गुरुंग ने जीजेएम द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव ज्ञापन (एमओपी) को लागू होने तक जीटीए चुनाव स्थगित करने की मांग को लेकर 25 मई को दार्जिलिंग शहर के सिंगामारी में अपनी पार्टी कार्यालय में भूख हड़ताल शुरू की थी। पश्चिम बंगाल सरकार अब तक गुरुंग की मांगों पर मौन रही है।


राज्य प्रशासन ने 26 जून को जीटीए चुनाव कराने की घोषणा करते हुए एक अधिसूचना जारी की है। जीटीए के चुनाव आखिरी बार 2012 में हुए थे, जिसमें जीजेएम ने सभी 45 सीटों पर जीत हासिल की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed