लिंगायतों को आरक्षण दो : कर्नाटक सरकार करे एलान, वरना एक अक्तूबर से सत्याग्रह, मृत्युंजय स्वामी की चेतावनी
कर्नाटक में लिंगायत पंचमसालिस समुदाय को आरक्षण की मांग फिर जोर पकड़ रही है। सोमवार को इस समुदाय के प्रमुख स्वामी ने सीएम बोम्मई को चेतावनी दे दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के कलबुर्गी स्थित पंचमसाली पीठ के स्वामी बासव जय मृत्युंजय ने सोमवार को कर्नाटक सरकार को चेतावनी दी कि वह 15 सितंबर तक लिंगायत पंचमसाली समुदाय को 2ए श्रेणी का आरक्षण देने की घोषणा करे। ऐसा नहीं होने पर एक अक्तूबर से सत्याग्रह शुरू कर दिया जाएगा।
मृत्युंजय स्वामी ने कहा कि इस आरक्षण की मांग को लेकर जनवरी में आंदोलन किया गया था। तब तत्कालीन सीएम येदियुरप्पा ने हमारा समर्थन किया था और 15 सितंबर के पूर्व आरक्षण की घोषणा करने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि मौजूदा सीएम बीआर बोम्मई ने भी हमारा समर्थन किया था।
लिंगायत पंचमसाली पीठ के प्रमुख स्वामी ने कहा कि मैं सीएम बोम्मई से आग्रह करता हूं कि वे 15 सितंबर तक आरक्षण की घोषणा करें। यदि सरकार हमारी मांग पूरी करने में विफल रही तो एक अक्तूबर से हम अहिंसक आंदोलन करेंगे।
A movement was started in Jan to provide 2A category reservation to Lingayat Panchamasalis.Ex-Karnataka CM Yediyurappa had promised to fulfill our demands before Sep15. CM Bommai had also supported us: Basava Jaya Mrutyunjaya Swami,Lingayat Panchamasali Peetha seer in Kalaburagi pic.twitter.com/hw9Edft3td
— ANI (@ANI) September 13, 2021