{"_id":"613f8cb9e0f94f443d551dca","slug":"give-reservation-to-lingayats-karnataka-government-should-announce-otherwise-satyagraha-from-october-1-warns-mrityunjay-swamy","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंगायतों को आरक्षण दो : कर्नाटक सरकार करे एलान, वरना एक अक्तूबर से सत्याग्रह, मृत्युंजय स्वामी की चेतावनी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लिंगायतों को आरक्षण दो : कर्नाटक सरकार करे एलान, वरना एक अक्तूबर से सत्याग्रह, मृत्युंजय स्वामी की चेतावनी
Mon, 13 Sep 2021 11:09 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कलबुर्गी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कलबुर्गी
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:09 PM IST
सार
कर्नाटक में लिंगायत पंचमसालिस समुदाय को आरक्षण की मांग फिर जोर पकड़ रही है। सोमवार को इस समुदाय के प्रमुख स्वामी ने सीएम बोम्मई को चेतावनी दे दी।
विज्ञापन
पंचमसाली पीठ के स्वामी बासव जय मृत्युंजय
- फोटो : ani
विस्तार
कर्नाटक के कलबुर्गी स्थित पंचमसाली पीठ के स्वामी बासव जय मृत्युंजय ने सोमवार को कर्नाटक सरकार को चेतावनी दी कि वह 15 सितंबर तक लिंगायत पंचमसाली समुदाय को 2ए श्रेणी का आरक्षण देने की घोषणा करे। ऐसा नहीं होने पर एक अक्तूबर से सत्याग्रह शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
मृत्युंजय स्वामी ने कहा कि इस आरक्षण की मांग को लेकर जनवरी में आंदोलन किया गया था। तब तत्कालीन सीएम येदियुरप्पा ने हमारा समर्थन किया था और 15 सितंबर के पूर्व आरक्षण की घोषणा करने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि मौजूदा सीएम बीआर बोम्मई ने भी हमारा समर्थन किया था।
विज्ञापन
लिंगायत पंचमसाली पीठ के प्रमुख स्वामी ने कहा कि मैं सीएम बोम्मई से आग्रह करता हूं कि वे 15 सितंबर तक आरक्षण की घोषणा करें। यदि सरकार हमारी मांग पूरी करने में विफल रही तो एक अक्तूबर से हम अहिंसक आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
A movement was started in Jan to provide 2A category reservation to Lingayat Panchamasalis.Ex-Karnataka CM Yediyurappa had promised to fulfill our demands before Sep15. CM Bommai had also supported us: Basava Jaya Mrutyunjaya Swami,Lingayat Panchamasali Peetha seer in Kalaburagi pic.twitter.com/hw9Edft3td
— ANI (@ANI) September 13, 2021