फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Give blood get the vaccine campaign started in West Bengal there is a severe shortage of blood in the states blood banks

पहल: बंगाल में 'ब्लड दो वैक्सीन लगवाओ' अभियान शुरू, राज्य के ब्लड बैंकों में खून की है भारी कमी

Thu, 17 Jun 2021 02:43 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: प्रियंका तिवारी Updated Thu, 17 Jun 2021 02:43 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल में के ब्लड बैंकों में खून की भारी किल्लत हो गई है। ऐसे में राज्य के अस्पतालों और ब्लड डोनेशन ऑर्गेनाइजेशन की ओर से एक अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बल्ड डोनेट करने के बदले में कोविड-19 टीकाकरण स्लॉट की गारंटी देने की पहल शुरू की गई है।

विज्ञापन
Give blood get the vaccine campaign started in West Bengal there is a severe shortage of blood in the states blood banks
कोरोना वैक्सीन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

 

विज्ञापन

कोरोना महामारी के प्रकोप से स्वास्थ्य संरचनाएं दम तोड़ती नजर आ रही हैं। सिर्फ दवा और टीके की ही कमी नहीं है बल्कि खून की कमी से भी मरीजों को जूझना पड़ रहा है। एक तरफ ब्लड बैंकों में पर्याप्त खून नहीं है और दूसरी तरफ लोगों को कोरोना वैक्सीनेशन के लिए जल्दी ऑनलाइन स्लॉट नहीं मिल रहा है। इन्हीं दोनों समस्याओं को देखते हुए पश्चिम बंगाल में एक नई पहल शुरू की गई है। इसके तहत राज्य में अस्पतालों और ब्लड डोनेशन ऑर्गनाइजेशन की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत 'ब्लड दो और और वैक्सीनेशन स्लॉट पाओ' की बात कही जा रही है। 

महामारी की वजह से नहीं लग पाए पर्याप्त रक्तदान शिविर 
एएमआरआई अस्पताल के ग्रुप सीईओ रूपक बरुआ ने कहा है कि लॉकडाउन और महामारी की वजह से रक्तदान केंद्र नहीं लगाए जा सके इसलिए महामारी शुरू होने के बाद पिछले साल से अस्पतालों में ब्लड की कमी देखी जा रही है। उन्होंने बताया कि रक्तदान में होने वाली कमी एक वजह यह भी है कि कोरोना वैक्सीन की एक भी खुराक लेने के बाद 14 दिनों तक रक्त दान नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन


कौन है इस पहल के पीछे?
रूपक बरुआ ने बताया है कि ‘खून दो और वैक्सीनेशन स्लॉट पाओ’ की पहल को जमीन पर उतारने के लिए टेक्नो इंडिया दामा अस्पताल ने एक गैर लाभकारी संस्था के साथ करार किया है। यह संस्था लोगों को कैंसर रोगियों के लिए टाटा मेडिकल सेंटर में रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित करती है। इसके बदले में ब्लड डोनर्स को वैक्सीन स्लॉट का आश्वासन दिया जाता है। आपको बता दें कि लोग वैक्सीनेशन के लिए ऑनलाइन स्लॉट जल्दी न मिलने से काफी परेशान हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लड देने के तीन दिन बाद लगेगी वैक्सीन
रूपक बरुआ के अनुसार जो भी व्यक्ति इस अभियान के तहत ब्लड डोनेट करेगा, उसे रक्तदान के तीन दिन के अंदर वैक्सीनेशन का स्लॉट मिलेगा। ब्लड डोनेशन और टीकाकरण के बीच तीन दिन का समय इसलिए रखा गया है क्योंकि रक्तदान करने वाले लोग ब्लड डोनेशन के दिन ही टीका नहीं लगवा सकते। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed