फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Girls will not wear jeans

पंचायत ने सुनाया अजब फरमान, लड़कियां जींस नहीं पहनेंगी

Mon, 11 Apr 2016 05:26 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बड़ौत (बागपत)
ब्यूरो / अमर उजाला, बड़ौत (बागपत) Updated Mon, 11 Apr 2016 05:26 AM IST
विज्ञापन
Girls will not wear jeans

बावली गांव के सर्वोदय मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित पंचायत में सामाजिक व्यवस्था को सुधारने के लिए अहम मुद्दों पर चिंतन किया और लड़कियों के जींस न पहनने का फरमान सुनाया। सीता राम की अध्यक्षता में हुई पंचायत में वक्ताओं ने कहा कन्या भ्रूण हत्या समाज के लिए अभिशाप है।

विज्ञापन


इस पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाए। इसके लिए हमें और आपको ही पहल करनी होगी। उनका यह भी कहना था कि शादियों में न तो दहेज दिया जाएगा और न ही लिया जाएगा। यदि किसी ने दहेज लिया या दिया तो उसका सामाजिक रूप से बहिष्कार किया जाए।
विज्ञापन


तेरहवीं में कोई भी भोजन नहीं करेगा। शादियों में डीजे पर प्रतिबंध लगाया जाए। पंचायत में लड़कियों के पहनावे को लेकर हर किसी ने चिंता जताई और फरमान सुनाया लड़कियों को जींस नहीं पहनने देंगे। यदि गांव में किसी की लड़की ने जींस पहनी तो इसका विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा आज का नौजवान नशे के मकड़ जाल में फंस गया है और अपराध की दुनिया में भी कूद रहा है। इसको लेकर पंचायत में लोगों ने चिंता जताई और युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। संचालन मास्टर महेंद्र सिंह ने किया। इसमें सुंदर पाल, सुरेंद्र, महक सिंह, हरबीर, श्यौराज, नवाब, ब्रहमपाल, गजराज, बिजेंद्र, जयवीर आदि उपस्थित रहे।

पंचायत में ये प्रस्ताव हुए पारित
 -कन्या भ्रूण हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध
 -दहेज न लेना न देना
 -तेरहवीं में शामिल न होना
 -शादी में डीजे पर प्रतिबंध
 -लड़कियां जींस नहीं पहनेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed