फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Girl violating traffic rules tried to hit traffic police when she was asked to pay fine

अहमदाबाद : ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान तो चप्पल लेकर मारने दौड़ी युवती, एफआईआर दर्ज

Tue, 03 Sep 2019 08:25 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Gaurav Pandey Updated Tue, 03 Sep 2019 08:25 PM IST
विज्ञापन
Girl violating traffic rules tried to hit traffic police when she was asked to pay fine
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

ट्रैफिक के नए नियम तय हो गए हैं और इसके तहत जुर्माने की राशि भी बढ़ा दी गई है। इसके बावजूद नियमों का पालन नहीं ही हो रहा है, उलटे कार्रवाई करने पर अभद्रता की जा रही है। अहमदाबाद के लाल दरवाजा इलाके में ऐसी ही एक घटना घटी। एक युवती का चालान काटने पर युवती ट्रैफिक पुलिस को चप्पल से मारने दौड़ पड़ी। युवती के खिलाफ सरकारी काम में गखल देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।  

विज्ञापन


दरअसल, विक्टोरिया गार्डन के पास एक युवती ख्याति उमराडिया दोपहिया वाहन पर दो लोगों को लेकर जा रही थी। ट्रैफिक पुलिस ने यह देखा तो उसे रोका और 1000 रुपये का जुर्माना भरने को कहा। इस पर युवती और पुलिस के बीच बहस होने लगी। मामला बढ़ने पर महिला पुलिस मौके पर पहुंची। ख्याति ने धमकी दी कि जो करना है कर लो, जुर्माना नहीं भरूंगी। इसके साथ ही वह चप्पल लेकर ट्रैफिक पुलिस को मारने दौड़ पड़ी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed