{"_id":"5e57adfa8ebc3ebf4801177f","slug":"girl-child-raped-in-telangana","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना में नौ साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना में नौ साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 27 Feb 2020 05:30 PM IST
Trainee Trainee
पीटीआई, हैदराबाद
पीटीआई, हैदराबाद
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 27 Feb 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलंगाना के करीमनगर जिले में तीन लोगों द्वारा नौ साल की बच्ची के साथ तीन दिनों तक कथित रूप से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों में एक के नाबालिग होने की आशंका है जबकि बाकी दो की उम्र 20-21 साल है। करीमनगर में रह रहे तीनों आरोपियों में से एक 24 फरवरी को घर के सामने खेल रही बच्ची को फुसलाकर अपने घर ले गया और उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
बच्ची की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार पास के मकान में रह रहे दो और लोगों ने 25 और 26 फरवरी को बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि बच्ची को चिकित्सीय जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के सवाल पर अधिकारी ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन