फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   girl allegedly burn buses during cauvery water dispute

कावेरी विवादः 22 साल की लड़की पर 42 बसों को जलाने का आरोप

Sat, 17 Sep 2016 12:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 17 Sep 2016 12:49 PM IST
विज्ञापन
girl allegedly burn buses during cauvery water dispute
कावेरी जल विवाद
कावेरी नदी के पानी को लेकर तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच विवाद हुए विवाद में बसों को जलाने के मामले में एक 22 साल की लड़की को गिरफ्तार किया है। उस पर 42 बसों को जलाने का आरोप लगा है। कहा जा रहा है कि भीड़ का नेतृत्व करने वाली इसी लड़की के इशारे पर लोगों ने एक प्राइवेट ट्रैवल फर्म की गाड़ियों में आग लगा दी थी। लड़की को गुरुवार की रात बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पुलिस ने सात युवकों को आगजनी और हिंसा के आरोप में गिरफ्तार किया। उन लोगों ने बताया कि लड़की ने ही आग लगाने के लिए उसे उकसाया। उसकी गिरफ्तारी के बाद ट्रेवल एजेंसी के ड्राइवरों ने भी लड़की की पहचान की।
विज्ञापन


कर्नाटक की रहने वाली सी भाग्य को गुरुवार को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया है। सी भाग्य मजदूरी करती हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तारी हुई है। उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

वकील का इंतजाम नहीं कर पा रही लड़की

girl allegedly burn buses during cauvery water dispute
cauvery issue - फोटो : cauvery issue
गरीब परिवार से आने वाली भाग्य अपने लिए वकील का इंतजाम भी नहीं कर पा रही है। हालांकि एक वकील एसोशिएन ने कावेरी पानी विवाद में लड़ने वालों को कानूनी सहायता देने की बात कही है।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पाया कि लड़की खुद ही बसों पर डीजल छिड़क रही थी। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या उसका पूराना रिकॉर्ड भी ऐसा ही है और क्या उसने और भी कन्नड़ आंदोलनों में हिस्सा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed