फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Giriraj Singh, Kiren Rijiju, Gajendra Singh Shekhawat among those promoted by Modi

नए मंत्रिमंडल में कई नेताओं का दर्जा बढ़ा, कइयों ने दूसरे कार्यकाल के लिए ली शपथ

Fri, 31 May 2019 02:16 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Fri, 31 May 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
Giriraj Singh, Kiren Rijiju, Gajendra Singh Shekhawat among those promoted by Modi
Pm Modi Cabinet - फोटो : PTI
नरेंद्र मोदी के विश्वासपात्र गिरिराज सिंह, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेशचंद्र पोखरियाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भाजपा के ऐसे नेताओं में शामिल हैं जिनका दर्जा नई सरकार में बढ़ा है और उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर भारत में भाजपा का चेहरा माने जाने वाले और अरुणाचल प्रदेश वेस्ट लोकसभा सीट से दो बार के सांसद किरेन रिजिजू का भी दर्जा नई सरकार में बढ़ा है। उन्हें राज्य मंत्री से राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिया गया है। दर्जा बढ़ने वाले मंत्रियों में गजेंद्र सिंह शेखावत भी हैं। उन्हें राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) से कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। इसमें महेन्द्र नाथ पांडे भी शामिल हैं।
विज्ञापन


शिव सेना नेता अरविंद गणपत सावंत, पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर को भी मोदी मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। पूर्व रेल मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा भी मंत्रिमंडल में शामिल किये गए हैं। वहीं कई ऐसे मंत्री हैं जिन्होंने दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण की। बृहस्पतिवार को 36 नेताओं ने दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, निर्मला सीतारमण, प्रकाश जावड़ेकर, रामविलास पासवान, डी वी सदानंद गौड़ा, नरेंद्र सिंह तोमर, रवि शंकर प्रसाद, हरसिमरत कौर बादल, थावर चंद गहलोत, हर्षवर्धन, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान और मुख्तार अब्बास नकवी सहित कई अन्य नेता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed