{"_id":"57627c8d4f1c1b144311bdac","slug":"gir-100-lions-are-pregnant-in-gujarat-s-gir-century","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी खबरः गुजरात के गिर में 100 से ज्यादा शेरनियां गर्भवती","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अच्छी खबरः गुजरात के गिर में 100 से ज्यादा शेरनियां गर्भवती
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 16 Jun 2016 07:13 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनियाभर में शेरों की घटती तादाद के बीच गुजरात के गिर से एक अच्छी खबर आ रही है, यहां जल्द ही शेरों के कुनबे में जबरदस्त बढोत्तरी होने वाली है। बताया जा रहा है कि कुछ मादा शेर जल्द ही नए शावकों को जन्म देंगी। पूर्व में भी यहां शेरों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। वन विभाग की गणना के अनुसार 100 से ज्यादा शेरनियां गर्भवती हैं जिनके जल्द ही शावकों को जन्म देने की संभावना है।
विज्ञापन
गुजरात का गिर देश में शेरों का सबसे बड़ा अभ्यारण्य है। जहां फिलहाल 500 से ज्यादा शेर निवास करते हैं। दुनियाभर में जहां शेरों की संख्या तेजी से घटी है वहीं गिर में शेरों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। 2010 की गणना के अनुसार यहां 411 शेर थे जो अब बढ़कर 523 हो गए हैं।
विज्ञापन
जूनागढ़ जिले के सासन में स्थित गिर का कुल क्षेत्रफल 1412 वर्ग किलोमीटर है। यहां हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक शेरों को देखने के लिए आते हैं। गिर में शेरों की संख्या बढ़ने का मुख्य कारण उनका रखरखाव और शिकार पर सख्ती से लगाम लगना है। राज्य और केंद्र सरकार लगातार यहां शेरों के रखरखाव और उनकी आबादी बढ़ाने के लिए प्रयास कर रही है। हाल ही में वन विभाग ने सर्वेक्षण किया था, जिसमें सामने आया था कि गिर में 100 से ज्यादा शेरनियां गर्भवती हैं।
विज्ञापन