फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Giant slide shut down within hours, launched people into air as they slid down

Viral Video: स्लाइडर पर जोर-जोर से हवा में उछल रहे थे लोग, खुलते ही करवाना पड़ा बंद, देखें खतरनाक वीडियो

Fri, 26 Aug 2022 02:40 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, वाशिंगटन
एएनआई, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 26 Aug 2022 02:40 AM IST
सार

वीडियो में दिख रहा है फिसल पट्टी पर लोग ऊंचाई से फिसलकर नीचे की तरफ आ रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रही फिसल पट्टी भी धातु की बनी हुई लग रही है। ऐसे में यहां सुरक्षा के कोई इंतजाम भी नहीं दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Giant slide shut down within hours, launched people into air as they slid down
स्लाइड पर फिसलते लोग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अमेरिका में एक विशाल फिसल पट्टी (स्लाइडर) का वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि लोग एक ऊंची नीची फिसल पट्टी पर ऊपर से फिसलकर नीचे आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग स्लाइड करते वक्त जोर-जोर से हवा में उछल रहे हैं। यहां सुरक्षा के इंतजाम भी नहीं हैं। ऐसे में इसे बंद करा दिया गया है।

विज्ञापन


माता-पिता को बच्चों की चिंता
बता दें कि मिशिगन के बेले आइल पार्क में एक विशाल स्लाइड शुक्रवार को फिर से खोली गई थी। वहां कुछ बच्चे भी स्लाइड पर मस्ती करने पहुंचे थे। लेकिन यहां मौजूद बच्चों के अभिभावकों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर करते हुए इसे बंद करवा दिया।
विज्ञापन


कुछ घंटों के बाद ही बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ा
वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है फिसल पट्टी पर लोग ऊंचाई से फिसलकर नीचे की तरफ आ रहे हैं, इस दौरान सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं दिख रहे हैं। फिसल पट्टी को वीडियो में देखकर लग रहा है कि यह किसी ठोस धातु (मेटल) की बनी हुई है। इसे देखकर साफ तौर पर कहा जा सकता है कि इसका डिजाइन ठीक नहीं है। इसलिए पार्क प्रबंधन को विशाल स्लाइड को कुछ घंटों के बाद ही बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इंटरनेट यूजर्स हैरान
फिसल पट्टी का वीडियो शेयर किए जाने के बाद से इसे एक करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। जबकि कुछ इंटरनेट यूजर्स हैरान थे कि आखिर इसे बनाते समय सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में क्यों नहीं रखा गया और इसमें इतना समय क्यों लगा। वायरल वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट किए हैं।


यूजर्स ने दी अपनी प्रतिक्रियाएं
एक यूजर ने लिखा कि इसे देखकर मुझे जोर से हंसी आई! सॉरी लेकिन मुझे आश्चर्य है इसे 4 घंटे तक नोटिस किया गया। दूसरे यूजर ने लिखा कि यह सबसे अच्छे उदाहरणों में से एक है जिसे मैंने देखा है कि गणित की गणना और इंजीनियरिंग इतनी महत्वपूर्ण क्यों है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed