फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ghulam Nabi difficult to come again to Rajya Sabha

राज्यसभा: आजाद की वापसी कठिन, खरगे हो सकते हैं विकल्प

Wed, 10 Feb 2021 04:26 AM IST
Jeet Kumar अनूप वाजपेयी, नई दिल्ली।
अनूप वाजपेयी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 10 Feb 2021 04:26 AM IST
विज्ञापन
Ghulam Nabi difficult to come again to Rajya Sabha
गुलाम नबी आजाद - फोटो : पीटीआई

राज्यसभा में वरिष्ठ सदस्यों ने जिस तरह गुलाम नबी आजाद की वापसी की पैरवी और विकल्प को लेकर सवाल उठाए हैं,उसका उत्तर कांग्रेस नेतृत्व को जल्द देना होगा।15 फरवरी को रिटायर हो रहे गुलाम नबी आजाद की वापसी का फिलहाल कोई रास्ता नहीं दिख रहा है। राज्यसभा की एक मात्र सीट केरल में अप्रैल में खाली होगी।

विज्ञापन


21 अप्रैल को केरल की तीन राज्यसभा सीटें खाली होगीं, जिसमें एक कांग्रेस की है। ऐसे में आजाद की वापसी एक उम्मीद जरूर दिखती है लेकिन फिलहाल तो विपक्ष के नेता के रूप में उनका विकल्प देना होगा। 13 फरवरी को बजट सत्र का पहला चरण समाप्त हो रहा है। 8 अप्रैल को बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले विपक्ष का नेता चुना जाना है।
विज्ञापन


आजाद की वापसी का रास्ता पिछले साल जून में पहले ही बंद हो गया था। जब कर्नाटक और राजस्थान से मल्लिकार्जुन खरगे, केसी.वेणुगोपाल, राजीव साटव को नेतृत्व ने राज्यसभा के लिए चुना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजाद को तभी उम्मीद थी कि नेतृत्व उनके शेष रह गए कार्यकाल को देखते हुए तभी मौका देगी। उसके बाद ही कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ आजाद समेत 23 नेताओं के बगावती तेवर और नाराजगी सामने आई थी।


दूसरी ओर कांग्रेस नेतृत्व ने जून में ही गुलाम नबी आजाद का विकल्प तय कर लिया था। मल्लिकार्जुन खरगे जो लोकसभा में दल के नेता थे और लोकसभा चुनाव हार गए थे उन्हें राज्यसभा में वापसी कराई। उनके पास संसदीय कार्य का अनुभव भी है और वरिष्ठ भी हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो नेतृत्व उन्हें विपक्ष के नेता की जिम्मेदारी सौंप देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed