मॉब लिंचिंग पर आजाद ने पीएम को घेरा- न्यू इंडिया अपने तक रखें, हमें पुराना भारत दे दें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्च सदन में राष्ट्रपति अभिभभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश करते हुए भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सदन चलाने के लिए विपक्ष से सहयोग मांगा और विपक्षी दलों को इस बात पर विचार करने का परामर्श दिया कि क्या उनका रास्ता सही है।
चर्चा में भाग लेते हुए नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने नड्डा के इस सुझाव पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र, समाजवाद, संघवाद और बहुसंख्यकवाद में विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि भारत की एकता, अखंडता, स्वतंत्रता व मान सम्मान और अस्तित्व के लिए यह जरूरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसी रास्ते पर चलती रहेगी और चुनाव में हार जीत से उसका रास्ता नहीं बदल सकता।
आजाद ने कहा, "झारखंड मॉब लिंचिंग और उत्पात का कारखाना बन गया है। हर हफ्ते वहां दलित और मुसलमान मारे जाते हैं। प्रधानमंत्री जी 'सबका साथ सबका विकास' की लड़ाई में हम आपके साथ हैं लेकिन लोगों को दिखाई देने के लिए इसका होना जरूरी है। यह हमें कहीं भी दिखाई नहीं दे रहा।"
GN Azad, Leader of Opposition in Rajya Sabha: Jharkhand has become a factory of lynching & violence. Dalits & Muslims are killed there every week. PM, we are with you in the fight of 'Sabka saath sabka vikas' but it should be there for people to see it. We can't see it anywhere. pic.twitter.com/nNXmwirnuB
— ANI (@ANI) June 24, 2019
नेता प्रतिपक्ष ने कहा, "मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप न्यू इंडिया को अपने तक रखें और हमें हमारा पुराना भारत दें, जहां प्रेम, संस्कृति थी। जब मुसलमान और दलित आहत होते थे तो हिंदुओं को दर्द महसूस होता था। जब कोई चीज हिंदुओं की चोट पहुंचाती, तो मुस्लिम और दलित उनके लिए आंसू बहाते थे।"
आजाद ने कहा, "पुराने भारत में नफरत, गुस्सा या मॉब लिंचिंग नहीं था। न्यू इंडिया ऐसा है जहां इंसान एक-दूसरे के दुश्मन हैं। आप जंगल में जानवरों से नहीं डरेंगे, लेकिन आप एक कॉलोनी में इंसानों से डरेंगे। हमें भारत दें जहां हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई एक दूसरे के लिए जीते हैं।"
GN Azad: In Old India there was no hatred, anger or lynching. New India is one where humans are enemies of each other. You won't be scared of animals in a jungle but you'll be scared of humans in a colony. Give us India where Hindus, Muslims,Sikhs&Christians live for each other. https://t.co/IqoICDjBxh
— ANI (@ANI) June 24, 2019