फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ghulam Nabi Azad clarified on his earlier statement on Hinduism during a function in Doda

Ghulam Nabi on Hinduism: गुलाम नबी आजाद ने कहा- हिंदू धर्म सबसे पुराना, यहां इस्लाम कभी तलवार के जरिए नहीं आया

Sat, 19 Aug 2023 06:13 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 19 Aug 2023 06:13 PM IST
सार

गुलाम नबी आजाद ने कहा कि इस्लाम ने यहां इस मुल्क में जन्म नहीं लिया, बल्कि यहां फैला, जैसे बाकी मुल्कों में आहिस्ता-आहिस्ता फैला। इस्लाम दुनिया में हजरत-ए-आदम के जमाने से शुरू हुआ था और इंशा अल्लाह, कयामत तक इस्लाम जिंदा रहेगा। लेकिन मैं पूरे आलम की बात अपनी मीटिंग में नहीं कर रहा था, मैं हिंदुस्तान का जिक्र कर रहा था।

विज्ञापन
Ghulam Nabi Azad clarified on his earlier statement on Hinduism during a function in Doda
गुलाम नबी आजाद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने पिछले दिनों डोडा में एक बयान दिया था। उसी बयान पर शनिवार को उन्होंने न्यूज एजेंसी से बातचीत में स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने दोहराया कि हिंदू धर्म सबसे पुराना है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, ''हाल ही में मैंने एक तकरीर दी थी, जिस वजह से आवाम में कुछ असमंजस पैदा हुआ। ...दरअसल, मैं हिंदुस्तान में हिंदू-मुस्लिम इतिहास के बारे में बोल रहा था। यह भी बोल रहा था कि कुछ लोग आमतौर पर कहते हैं कि मुसलमान बाहर से आए हैं, मैं हमेशा उसके पीछे तर्क देता रहा हूं कि दो चीजें हैं। बहुत ही चंद मुसलमान बाहर से आए हैं। ज्यादा तादाद हिंदुस्तानी मुसलमानों की है। दुनिया और हमारे मुल्क में इस्लाम कभी भी तलवार के जरिए नहीं आया, बल्कि मोहब्बत, प्यार और पैगाम के जरिए आया। बदकिस्मती से इन चीजों को रिकॉर्ड नहीं किया गया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस्लाम ने यहां इस मुल्क में जन्म नहीं लिया, बल्कि यहां फैला, जैसे बाकी मुल्कों में आहिस्ता-आहिस्ता फैला। इस्लाम दुनिया में हजरत-ए-आदम के जमाने से शुरू हुआ था और इंशा अल्लाह, कयामत तक इस्लाम जिंदा रहेगा। लेकिन मैं पूरे आलम की बात अपनी मीटिंग में नहीं कर रहा था, मैं हिंदुस्तान का जिक्र कर रहा था। उस सिलसिले में मैंने बताया था कि हिंदू धर्म सबसे पुराना धर्म है और यह हकीकत है।''

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed