फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ghazipur to have a Mini Harbour soon

131 करोड़ की लागत से गाजीपुर में बनेगा मिनी बंदरगाह

Mon, 12 Sep 2016 05:49 AM IST
ghazipur
ghazipur Updated Mon, 12 Sep 2016 05:49 AM IST
विज्ञापन
Ghazipur to have a Mini Harbour soon
- फोटो : demo

वाराणसी से कोलकाता तक गंगा में जल परिवहन की व्यवस्था सुदृढ़ बनाई जाएगी। इसके लिए गाजीपुर में मिनी बंदरगाह बनाया जाएगा। रविवार को भाजपा के टैक्सी स्टैंड स्थित कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान केंद्रीय संचार एवं रेलराज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि केंद्रीय जल परिवहन मंत्रालय अफीम कारखाने के पास मिनी बंदरगाह का निर्माण कराएगा। इसका प्रस्ताव रिवर लिंकिंग प्रोग्राम के तहत मंजूर हुआ है। उन्होंने बताया कि मिनी बंदरगाह के निर्माण पर 131 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस बंदरगाह का व्यवसायिक लाभ गाजीपुर को भी मिलेगा। 

विज्ञापन


व्यवसायियों को वाराणसी, कोलकाता से माल मंगाने या भेजने की सुविधा मिलेगी। दूरसंचार व्यवस्था के संबंध में बताया कि गाजीपुर शहर में  बीएसएनएल के नेटवर्क को दुरुस्त करने के लिए नए जेनरेशन के उपकरण आ चुके  हैं। गाजीपुर के सभी ब्लाकों की ग्राम पंचायतों को इस वर्ष के आखिर तक  ब्राडबैंड से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि विकास दर  दस प्रतिशत तक पहुंचाई जाए। जीएसटी लागू होने से विकास दर में वृद्धि  अपेक्षित है। कहा कि बाढ़ से रबी की फसल कुछ क्षेत्रों में प्रभावित  हुई है, लेकिन उम्मीद है कि पैदावार में कोई कमी नहीं आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार पूर्ववर्ती सरकार बुनियादी ढांचे पर 48 हजार करोड़ रुपये खर्च कर रही थी,  लेकिन मोदी सरकार पहले वर्ष ही इस मद को एक लाख करोड़ रुपये तक ले गई। इस वर्ष यह सवा लाख करोड़ रुपये पर पहुंचाने की तैयारी है। सड़क निर्माण का बजट दो गुना हो गया है। इसी तरह जल परिवहन के बजट में भी ढ़ाई गुना वृद्धि हुई है।

'रेल-सड़क पुल का शिलान्यास पीएम मोदी करेंगे'

Ghazipur to have a Mini Harbour soon
गंगा - फोटो : file photo

वाराणसी से औड़िहार तक दोहरीकरण तथा विद्युतीकरण का काम अंतिम चरण में है। औड़िहार से गाजीपुर तक का काम भी शुरू हो चुका है। गाजीपुर से बलिया तक के लिए टेंडर आमंत्रित किया गया है। उधर औड़िहार-जौनपुर रेल मार्ग पर सर्वे का काम चल रहा है। ताड़ीघाट-गाजीपुर घाट से मऊ तक के लिए स्वीकृत रेल मार्ग के  निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसके तहत गंगा में बनने वाले रेल तथा सड़क पुल का शिलान्यास खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। उम्मीद है कि अगले माह  शिलान्यास होगा।

गाजीपुर सिटी स्टेशन पर वाशिंग पिट के बनने के एक माह के  भीतर गाजीपुर से कोलकाता के लिए सीधी ट्रेन की सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।  पर्वों के दिनों में मुंबई के लिए गाजीपुर के लोगों को विशेष ट्रेन की  सुविधा मिलती रहेगी। गाजीपुर-गोरखपुर हाईवे की चर्चा करते हुए बताया कि फोर  लेन बनाने का काम शुरू हो गया है। गाजीपुर-हाजीपुर हाईवे को भी फोर लेन करने के लिए टेंडर आमंत्रित किया गया  है। ताड़ीघाट-बारा मार्ग को लेकर उन्होंने कहा कि एनएच बनाने के लिए प्रोजेक्ट बन रहा है। दो माह में वह काम पूरा होगा और फिर निर्माण  शुरू होगा। 

रौजा से जमानिया मोड़ तक हाईवे की बदहाली की  बात पर उन्होंने कहा कि यह अकेला मामला नहीं है। नंदगंज में भी कमोवेश यही स्थिति है। दोनों जगह दुरुस्तीकरण होगा। इस अवसर पर भाजपा के  क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय, जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, नगर  पालिकाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, सुनील सिंह, अनिल पांडेय आदि उपस्थित थे। इसके पहले श्री सिन्हा  ने अपने संसदीय कार्यालय में बैठकर संसदीय क्षेत्र  के लोगों की समस्याएं सुनी और उनका निराकरण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed