फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ghazipur Border : Rahul Gandhi And Priyanka Gandhi Vadra Tweet In Favor Of Farmers Protest, Time To Choose Side, Traitor

गाजीपुर बॉर्डर पर तनाव : किसानों के साथ राहुल, प्रियंका बोलीं- अन्नदाताओं को तोड़ने वाले 'देशद्रोही'

Thu, 28 Jan 2021 10:10 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 28 Jan 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
Ghazipur Border : Rahul Gandhi And Priyanka Gandhi Vadra Tweet In Favor Of Farmers Protest, Time To Choose Side, Traitor
प्रियंका और राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई

दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा के बाद गुरुवार को गाजीपुर बॉर्डर पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। इस बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने किसानों का समर्थन किया है। इन दोनों ही नेताओं ने ट्वीट कर अपनी बात कही है।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने जहां अपने ट्वीट में कहा कि एक साइड चुनने का समय है। मेरा फैसला साफ है। मैं लोकतंत्र के साथ हूं, मैं किसानों और उनके शांतिपूर्ण आंदोलन के साथ हूं। वहीं दूसरी ओर प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी ट्वीट कर कहा है कि उनकी पार्टी किसानों के साथ है। उन्होंने अपने ट्वीट में आरोप लगाते हुए लिखा कि किसानों को धमकाया जा रहा है और जो लोग अन्नदाताओं को तोड़ना चाहते हैं वे देशद्रोही हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका ने ट्वीट किया कि कल आधी रात में लाठी से किसान आंदोलन को खत्म करने की कोशिश की गई। आज गाजीपुर, सिंघू बॉर्डर पर किसानों को धमकाया जा रहा है। यह लोकतंत्र के हर नियम के विपरीत है।

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ इस संघर्ष में खड़ी रहेगी। किसान देश का हित हैं। जो उन्हें तोड़ना चाहते हैं- वे देशद्रोही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हिंसक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाए, लेकिन जो किसान शांति से महीनों से संघर्ष कर रहे हैं, उनके साथ देश की जनता की पूरी शक्ति खड़ी है।



गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर शहर में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के संबंध में दर्ज प्राथमिकी में नामजद किसान नेताओं के विरुद्ध बृहस्पतिवार को लुक आउट नोटिस जारी किया। इसके साथ ही अपनी जांच तेज करते हुए पुलिस ने लाल किले पर हुई हिंसा के संबंध में राजद्रोह का मामला भी दर्ज किया है।

पुलिस ने किसान नेताओं को तीन दिनों का समय देते हुए यह बताने को कहा है कि क्यों नहीं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए क्योंकि उन्होंने परेड के लिए तय शर्तों का पालन नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed