{"_id":"5edc6972e9315217196f4852","slug":"ghana-player-randy-juan-muller-out-of-mumbai-airport-after-74-days-aaditya-thackeray-shifted-him-to-a-local-hotel","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: लॉकडाउन के कारण 74 दिन हवाई अड्डे पर फंसा रहा फुटबॉलर, आदित्य ठाकरे ने भेजा होटल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: लॉकडाउन के कारण 74 दिन हवाई अड्डे पर फंसा रहा फुटबॉलर, आदित्य ठाकरे ने भेजा होटल
Sun, 07 Jun 2020 09:43 AM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 07 Jun 2020 09:43 AM IST
विज्ञापन
Mumbai International Airport
लॉकडाउन के चलते 74 दिन तक मुंबई हवाई अड्डे पर फंसे रहे घाना के फुटबॉलर रैंडी जुआन मुलर को होटल भेज दिया गया है। अब वह उड़ान सेवाएं शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं ताकि अपने देश वापस जा सकें।
विज्ञापन
मुलर केरल में एक क्लब के लिए खेलने भारत आए थे। उन्होंने मदद के लिए शनिवार को महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे और युवा सेना के पदाधिकारी राहुल कनाल को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, 'धन्यवाद आदित्य ठाकरे, राहुल कनाल। आपका बहुत-बहुत शुक्रिया।'
विज्ञापन
केरल के एक क्लब के लिए खेलने आए मुलर को केन्या एयरवेज के विमान से अपने देश वापस जाना था, लेकिन लॉकडाउन लागू होने के बाद वह मुंबई हवाई अड्डे पर ही फंस गए।
विज्ञापन
कनाल ने कहा, 'वह हवाई अड्डे के आकर्षक कृत्रिम उद्यानों में अपना समय बिताते थे और किसी तरह स्टाल से खाना खरीदते थे। अपना समय हवाई अड्डे के कर्मचारियों के साथ गुजारते थे। मुलर ने मुझे बताया कि हवाई अड्डे के कर्मचारियों ने उनकी बहुत मदद की।'
एक ट्विटर यूजर ने फुटबॉलर की दुर्दशा की ओर आदित्य ठाकरे का ध्यान दिलाया। तब कनाल ने उन्हें एक होटल पहुंचाने में मदद की।