{"_id":"6169bb49ec73ca2d973e96ba","slug":"get-vaccinated-get-reward-western-imphal-administration-will-take-out-bumper-draw-chance-to-get-tv-mobile-and-blanket","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीका लगवाओ, इनाम पाओ: पश्चिमी इंफाल प्रशासन निकालेगा बंपर ड्रॉ, टीवी, मोबाइल व कंबल पाने का मौका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टीका लगवाओ, इनाम पाओ: पश्चिमी इंफाल प्रशासन निकालेगा बंपर ड्रॉ, टीवी, मोबाइल व कंबल पाने का मौका
Fri, 15 Oct 2021 11:02 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी इंफाल
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 15 Oct 2021 11:02 PM IST
सार
कोरोना टीके की खुराक के लिए लोगों को प्रेरित करने में सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। अब मणिपुर में बाकायदा इनामी स्कीम पेश की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिपुर के पश्चिमी इंफाल जिले में कोरोना की खुराक लगवाने पर आकर्षक इनाम पाने की योजना पेश की गई है। जिले के उपायुक्त ने शुक्रवार को अगले कुछ दिनों में आयोजित होने वाले मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत टीका लगवाने वालों के लिए बंपर ड्रॉ निकालकर इनाम देने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
पश्चिम इंफाल जिले के उपायुक्त किरण कुमार के मुताबिक जिले में 24 अक्तूबर, 31 अक्तूबर व सात नवंबर को विशेष कोरोना टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इन तारीखों में शहर के जीएम मॉल, पोलोग्राउंड व थांगल बाजार धर्मशाला में टीका केंद्रों पर सुबह 10 से शाम 4 बजे तक 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को टीके के पहले व दूसरे डोज लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
इन तीनों टीकाकरण केंद्रों पर जो लोग टीके लगवाएंगे उन्हें बंपर ड्रॉ में शामिल होने का मौका मिलेगा। पहला इनाम बड़ी स्क्रीन वाला टीवी, दूसरा इनाम मोबाइल व तीसरा इनाम कंबलें होगा। 10 अन्य सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन