फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Get ready to pay more twenty percent extra fare for Chaardham yatra

चारधाम यात्रा पर महंगाई का असर, बीस प्रतिशत बढ़ा यात्रा किराया

Thu, 23 Feb 2017 09:13 AM IST
नवीन नौटियाल, अमर उजाला/ ऋषिकेश
नवीन नौटियाल, अमर उजाला/ ऋषिकेश Updated Thu, 23 Feb 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
Get ready to pay more twenty percent extra fare for Chaardham yatra
चारधाम यात्रा - फोटो : amar ujala

चारधाम तक पहुंचने के लिए इस बार यात्रियों को पिछले वर्ष की अपेक्षाकृत 20 प्रतिशत अधिक किराया वहन करना पड़ेगा। लगातार बढ़ रहे डीजल के दाम, वाहन मेंटीनेंस और इंश्योरेंस की बढ़ती हुई कीमतों को देखते हुए संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने यात्रियों के किराए में वृद्धि का फैसला लिया है।

विज्ञापन


अक्षया तृतीया के साथ इस वर्ष 29 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। अक्षया तृतीया पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुल जाएंगे। छह मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने का मुहूर्त तय हुआ है। संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने तीर्थ यात्रियों को आस्थापथ तक पहुंचाने के लिए किराया सूची तैयार कर ली है। 2013 की केदारनाथ त्रासदी के दो साल बाद तक बहुत कम संख्या में श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर पहुंचे थे। 
विज्ञापन


वर्ष 2016 में चारों धामों में रिकार्ड तोड़ तीर्थयात्री चार धाम पहुंचे है। देश-विदेश के विभिन्न क्षेत्रों से गत वर्ष लगभग 16 लाख श्रद्धालु बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री ओर यमुनोत्री धाम पहुंचे थे। इस साल भी चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं को आस्थापथ पर पहुंचाने वाली परिवहन कंपनियां यात्रा में रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालुओं की पहुंचने की उम्मीद जता रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चारधाम यात्रा के लिए नई किराया सूची

Get ready to pay more twenty percent extra fare for Chaardham yatra
चारधाम यात्रा - फोटो : SELF

संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष कुंवर सिंह रावत ने बताया कि समिति की 2600 बसें चारधाम यात्रा में अपनी सेवाएं देंगी। बताया कि लगातार डीजल, मेंटीनेंस और इंश्योरेंस की कीमतें बढ़ती जा रही है। इसीलिए यात्रा व्यवस्था समिति ने इस वर्ष चारधाम यात्रा के किराए में बीस प्रतिशत का इजाफा करने का निर्णय लिया है। बताया कि गत वर्ष तक ऋषिकेश से बदरीनाथ और बदरीनाथ से वापस ऋषिकेश तक का प्रति यात्री का किराया 985 रुपये तय किया गया था। जो इस वर्ष बढ़कर 1130 रुपये निर्धारित कर दिया गया है। 

चारधाम यात्रा के लिए नई किराया सूची
ऋषिकेश- बदरीनाथ-ऋषिकेश प्रति व्यक्ति- 1130 रुपये (डीलक्स बस-1720 रुपये)      
ऋषिकेश- केदारनाथ, बदरीनाथ यमुनोत्री-ऋषिकेश, प्रति व्यक्ति-1530 (डीलक्स-2330)      
ऋषिकेश- केदारनाथ, बदरीनाथ,गंगोत्री-ऋषिकेश, प्रति व्यक्ति-2340 (डीलक्स-3560)      
ऋषिकेश- गंगोत्री, केदानाथ, बदरीनाथ, यमुनोत्री-ऋषिकेश, प्रति व्यक्ति-2690 (डीलक्स-4080)   हरिद्वार-बद्रीनाथ-ऋषिकेश प्रति व्यक्ति-1250 (डीलक्स-1900)      
हरिद्वार-केदारनाथ, बदरीनाथ यमुनोत्री-हरिद्वार, प्रति व्यक्ति-1650 (डीलक्स-2510)      
हरिद्वार-केदारनाथ, बदरीनाथ,गंगोत्री-हरिद्वार, प्रति व्यक्ति-2460(डीलक्स-3740)      
हरिद्वार- गंगोत्री, केदानाथ, बदरीनाथ, यमुनोत्री-हरिद्वार, प्रति व्यक्ति-2810 रुपया (डीलक्स-4260 रुपये)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed