{"_id":"64e1e8f0133aa24c6800f1f7","slug":"german-minister-fascinated-after-using-upi-payment-model-praise-digital-infrastructure-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPI: यूपीआई के मुरीद हुए जर्मन सरकार के मंत्री, दूतावास ने कहा- यह भारत की सफलता की कहानी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
UPI: यूपीआई के मुरीद हुए जर्मन सरकार के मंत्री, दूतावास ने कहा- यह भारत की सफलता की कहानी
Sun, 20 Aug 2023 03:50 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 20 Aug 2023 03:50 PM IST
सार
वॉल्कर विसिंग बीती 19 अगस्त को बंगलुरू में आयोजित हुई जी20 की डिजिटल मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में शामिल होने के लिए वह 18 अगस्त को बंगलुरू पहुंचे थे।
विज्ञापन
यूपीआई से पेमेंट करते जर्मनी के मंत्री
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जर्मनी के भारत स्थित दूतावास ने रविवार को भारत के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की जमकर तारीफ की। जर्मनी ने डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को भारत की सफलता की कहानियों में से एक बताया है। बता दें कि जर्मनी की सरकार के संघीय मंत्री वॉल्कर विसिंग भारत दौरे पर आए और यहां उन्होंने यूपीआई का इस्तेमाल कर एक सब्जी विक्रेता को पेमेंट की। भारत के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर से वॉल्कर विसिंग बेहद प्रभावित दिखे और उन्होंने इसकी खूब तारीफ भी की।
'भारत की सफलता की कहानी'
जर्मन दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि 'भारत की सफलता की कहानियों में से एक इसका डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर है। यूपीआई से सेकेंड्स में ट्रांजैक्शन होती है। करोड़ों भारतीय इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। डिजिटल और परिवहन विभाग के संघीय मंत्री विसिंग ने भी यूपीआई का इस्तेमाल किया और वह इससे बेहद प्रभावित हुए।' बता दें कि वॉल्कर विसिंग बीती 19 अगस्त को बंगलुरू में आयोजित हुई जी20 की डिजिटल मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में शामिल होने के लिए वह 18 अगस्त को बंगलुरू पहुंचे थे।
फ्रांस, सिंगापुर जैसे देशों ने भी दिखाई डिजिटल पेमेंट सिस्टम में दिलचस्पी
यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) मोबाइल बेस्ड पेमेंट सिस्टम है। इसकी मदद से लोग किसी भी समय एक वर्चुअल पमेंट एड्रेस (वीपीए) का इस्तेमाल कर तुरंत भुगतान कर सकते हैं। श्रीलंका, फ्रांस, यूएई और सिंगापुर भी अपने देश में यूपीआई को लागू करना चाहते हैं और इसके लिए वह भारत के साथ साझेदारी कर चुके हैं। जुलाई में प्रधानमंत्री मोदी ने बताया था कि भारत और फ्रांस भुगतान के लिए यूपीआई का इस्तेमाल करने पर सहमत हो गए हैं।