फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   German minister fascinated after using upi payment model praise digital infrastructure

UPI: यूपीआई के मुरीद हुए जर्मन सरकार के मंत्री, दूतावास ने कहा- यह भारत की सफलता की कहानी

Sun, 20 Aug 2023 03:50 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 20 Aug 2023 03:50 PM IST
सार

वॉल्कर विसिंग बीती 19 अगस्त को बंगलुरू में आयोजित हुई जी20 की डिजिटल मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में शामिल होने के लिए वह 18 अगस्त को बंगलुरू पहुंचे थे। 

विज्ञापन
German minister fascinated after using upi payment model praise digital infrastructure
यूपीआई से पेमेंट करते जर्मनी के मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

जर्मनी के भारत स्थित दूतावास ने रविवार को भारत के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की जमकर तारीफ की। जर्मनी ने डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को भारत की सफलता की कहानियों में से एक बताया है। बता दें कि जर्मनी की सरकार के संघीय मंत्री वॉल्कर विसिंग भारत दौरे पर आए और यहां उन्होंने यूपीआई का इस्तेमाल कर एक सब्जी विक्रेता को पेमेंट की। भारत के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर से वॉल्कर विसिंग बेहद प्रभावित दिखे और उन्होंने इसकी खूब तारीफ भी की। 
विज्ञापन


'भारत की सफलता की कहानी'
जर्मन दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि 'भारत की सफलता की कहानियों में से एक इसका डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर है। यूपीआई से सेकेंड्स में ट्रांजैक्शन होती है। करोड़ों भारतीय इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। डिजिटल और परिवहन विभाग के संघीय मंत्री विसिंग ने भी यूपीआई का इस्तेमाल किया और वह इससे बेहद प्रभावित हुए।' बता दें कि वॉल्कर विसिंग बीती 19 अगस्त को बंगलुरू में आयोजित हुई जी20 की डिजिटल मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में शामिल होने के लिए वह 18 अगस्त को बंगलुरू पहुंचे थे। 
विज्ञापन


फ्रांस, सिंगापुर जैसे देशों ने भी दिखाई डिजिटल पेमेंट सिस्टम में दिलचस्पी
यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) मोबाइल बेस्ड पेमेंट सिस्टम है। इसकी मदद से लोग किसी भी समय एक वर्चुअल पमेंट एड्रेस (वीपीए) का इस्तेमाल कर तुरंत भुगतान कर सकते हैं। श्रीलंका, फ्रांस, यूएई और सिंगापुर भी अपने देश में यूपीआई को लागू करना चाहते हैं और इसके लिए वह भारत के साथ साझेदारी कर चुके हैं। जुलाई में प्रधानमंत्री मोदी ने बताया था कि भारत और फ्रांस भुगतान के लिए यूपीआई का इस्तेमाल करने पर सहमत हो गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed