{"_id":"6a3a0d0de4e9dce015045b18","slug":"george-kurian-resigns-pm-and-president-accepts-know-about-madhya-pradesh-bjp-leader-rajya-sabha-tenure-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"George Kurian Resigns: केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा, PM-राष्ट्रपति ने दी मंजूरी; कैसा रहा कार्यकाल?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
George Kurian Resigns: केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा, PM-राष्ट्रपति ने दी मंजूरी; कैसा रहा कार्यकाल?
Tue, 23 Jun 2026 10:05 AM IST
अमन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमन तिवारी
Updated Tue, 23 Jun 2026 10:05 AM IST
सार
भाजपा नेता और केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा सदस्य के रूप में कार्यकाल समाप्त होने के बाद मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। कुरियन अल्पसंख्यक कार्य और मत्स्य पालन मंत्रालय में राज्य मंत्री थे।
विज्ञापन
जॉर्ज कुरियन
- फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जॉर्ज कुरियन ने मंगलवार को केंद्रीय राज्य मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। वह अल्पसंख्यक कार्य, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। राज्यसभा सदस्य के रूप में उनका छह साल का कार्यकाल समाप्त हो गया है, जिसकी वजह से उन्हें यह पद छोड़ना पड़ा। राष्ट्रपति भवन से जारी एक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।
मध्य प्रदेश से पहुंचे थे राज्यसभा
जॉर्ज कुरियन मूल रूप से केरल के कोट्टायम जिले के रहने वाले हैं। वे मध्य प्रदेश से अगस्त 2024 में राज्यसभा के सदस्य के रूप में चुने गए थे। 65 वर्षीय जॉर्ज कुरियन जून 2024 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल वाले मंत्रिमंडल का हिस्सा थे। इससे पहले वे मार्च 2017 से मार्च 2020 तक राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष रहे। वह भाजपा के उन पुराने और अनुभवी नेताओं में शामिल हैं, जो 1980 में पार्टी की स्थापना के समय से ही इसके सदस्य रहे हैं। राजनीति में सक्रिय रहने के साथ-साथ उन्होंने भारत के सुप्रीम कोर्ट में वकील के तौर पर भी काम किया है।
इस्तीफे के बाद जॉर्ज कुरियन ने क्या कहा?
पद छोड़ने के बाद जॉर्ज कुरियन ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने की वजह से ही उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने का अवसर मिला। कुरियन ने कहा कि उन्होंने अपने सपनों में भी कभी नहीं सोचा था कि उन्हें देश की सेवा करने का इतना बड़ा मौका मिलेगा। उन्होंने अपनी इस कामयाबी का पूरा श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को दिया। कुरियन ने बताया कि उन्हें आधिकारिक तौर पर सूचना मिल गई है कि राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है। उन्होंने अपने विदाई संदेश में प्रधानमंत्री के प्रति गहरा आभार जताया।

जॉर्ज कुरियन का जन्म 20 सितंबर 1960 को केरल के कोट्टायम जिले में हुआ था। उन्होंने अपने गृहनगर से स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद कानून (Law) में स्नातक और स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की। वह कानून के अच्छे जानकार हैं। राज्यसभा का कार्यकाल पूरा होने के बाद उन्हें दोबारा सदन के लिए उम्मीदवार नहीं बनाया गया था। माना जा रहा है कि केरल विधानसभा चुनावों में पार्टी के उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न करने की वजह से उन्हें फिर से मौका नहीं मिला।President Droupadi Murmu, as advised by the Prime Minister, has accepted the resignation of George Kurian from the Union Council of Ministers, with immediate effect: Rashtrapati Bhavan
विज्ञापन विज्ञापन
(file pic of George Kurian) pic.twitter.com/crXXDH0w7k — ANI (@ANI) June 23, 2026