फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   George Fernandes passed away at 88, PM Modi to Rahul Gandhi remembers the former defence minister

जॉर्ज फर्नांडिस: पीएम मोदी से लेकर राहुल गांधी ने पूर्व रक्षामंत्री को इस तरह किया याद

Tue, 29 Jan 2019 10:47 AM IST
रचना शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रचना शर्मा Updated Tue, 29 Jan 2019 10:47 AM IST
विज्ञापन
George Fernandes passed away at 88, PM Modi to Rahul Gandhi remembers the former defence minister
जॉर्ज फर्नांडिस

पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया है। उनके परिवार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि फर्नांडिस अल्जाइमर बीमारी से पीड़ित थे और हाल ही में उन्हें स्वाइन फ्लू हो गया था। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली राजग सरकार में फर्नांडिस रक्षा मंत्री थे। वह काफी समय से सार्वजनिक जीवन से दूर थे। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने उन्हें न्याय के लिए लड़ने वाला योद्धा बताया है।

विज्ञापन




फर्नांडिस के निधन पर शोक प्रकट करते हुए पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा, 'जब हम जॉर्ज फर्नांडिस के बारे में सोचते हैं तो हमें ट्रेड यूनियन का वह नेता याद आता है जिसने न्याय के लिए लड़ाई की, वह चुनाव के दौरान बड़े से बड़े नेता को विनम्र बना देते थे। एक दूरदर्शी रेल मंत्री और एक महान रक्षामंत्री जिसने भारत को सुरक्षित और मजबूत बनाया। सार्वजनिक जीवन में अपने लंबे वर्षों के दौरान जॉर्ज साहब अपनी राजनीतिक विचारधारा से कभी विचलित नहीं हुए। उन्होंने आपातकाल का पुरजोर विरोध किया। उनकी सादगी और विनम्रता उल्लेखनीय थी। मेरी सांत्वना उनके परिवार, दोस्तों और लाखों लोगों के साथ है जो उनके जाने से दुखी हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।'
विज्ञापन


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, 'मैं पूर्व रक्षामंत्री जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। वह एक तेजतर्रार यूनियन नेता थे जिन्होंने न्याय के लिए लड़ाई लड़ी। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, 'मैं उनके निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी देश को समर्पित कर दी। उन्होंने ट्रेड यूनियनों के न्याय के लिए लड़ाई लड़ी। मैं उन्हें अपना आदर्श मानता हूं।'

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने फेसबुक पोस्ट करके जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा, 'पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदना है।' 

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'जॉर्ज फर्नांडिस जी ने कई क्षमताओं में देश की सेवा की और विभिन्न समय पर उनके पास महत्वपूर्ण पोर्टफोलियो रक्षा और रेलवे रहा है। उन्होंने कई श्रमिक आंदोलनों का नेतृत्व किया और उनके साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ लड़े। रक्षामंत्री के तौर पर उनका कार्यकाल अद्भुत था। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'


उमर अब्दुल्ला ने कहा, 'आपकी आत्मा को शांति मिले जॉर्ज फर्नांडिस साहब। आप एक अथक योद्धा थे जिसने बेजुबानों, हाशिए पर पहुंचे और उन लोगों की लड़ाई लड़ी जिन्हें किसी का साथ चाहिए था। आप हमेशा जम्मू-कश्मीर के लोगों के मित्र और शुभचिंतक थे। आपकी यात्रा शुभ हो।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed