फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   General Manoj Pandey said that will win future wars who has better technology

India Mobile Congress: जनरल पांडे बोले- भविष्य के युद्ध वही जीतेगा जिसके पास होगी बेहतर तकनीक

Sun, 02 Oct 2022 05:22 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 02 Oct 2022 05:22 AM IST
सार

हमें भविष्य के युद्ध में तकनीक के इस्तेमाल पर चर्चा करते हुए बहुत पीछे जाने की जरूरत नहीं है। साल 2020 में आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच युद्ध में ड्रोन का खूब उपयोग हुआ। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में भी तकनीक का जबरदस्त इस्तेमाल देखने को मिला है। 

विज्ञापन
General Manoj Pandey said that will win future wars who has better technology
जनरल मनोज पांडे - फोटो : ANI

विस्तार

इंडिया मोबाइल कांग्रेस के पहले दिन एक कार्यक्रम में मौजूद चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ मनोज पांडे ने भविष्य के युद्ध की झलक दिखलाई। इसके साथ ही उन्होंने टेक इंडस्ट्री से अग्निवीरों के लिए भी सामने आने की भी मांग की।

विज्ञापन


जनरल मनोज पांडे भविष्य ने युद्ध में तकनीक के इस्तेमाल पर आयोजित एक सेशन में हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि बार-बार ये बात पुख्ता तौर पर सामने आई है कि युद्द वही जीतेगा जिसके पास बेहतर तकनीक होगी। उन्होंने कहा कि आज की सुरक्षा तकनीक पर आधारित है।
विज्ञापन


ड्रोन का इस्तेमाल बढ़ा
तकनीक और युद्ध के मजबूत संबंध का उदाहरण देते हुए कहा कि हमें भविष्य के युद्ध में तकनीक के इस्तेमाल पर चर्चा करते हुए बहुत पीछे जाने की जरूरत नहीं है। साल 2020 में आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच युद्ध में ड्रोन का खूब उपयोग हुआ। ड्रोन का ऐसा ही सटीक इस्तेमाल हमास के खिलाफ इस्राइल ने किया है। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में भी तकनीक का जबरदस्त इस्तेमाल देखने को मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्निवीरों के लिए आएं आगे
जनरल मनोज पांडे ने न सिर्फ तकनीक पर बात की, बल्कि अग्निवीरों की चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि टेलिकॉम और टेक इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनियां 4 साल के बाद अग्निवीरों के पहले बैच से बाहर आए सैनिकों को बेहतर अवसर प्रदान करें। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के ये अनुशासित युवा बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। बता दें कि सरकार ने इस साल सेना में जवानों की भर्ती के लिए अग्निवीर योजना की शुरुआत की है। इसमें सैनिकों की भर्ती 4 साल के लिए की जाएगी। और सिर्फ 25 फीसदी तक ही सैनिकों को आगे के लिए रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed