{"_id":"5ca8781fbdec2214183545fb","slug":"general-elections-i-may-be-arrested-chandrababu-naidu-said-on-anil-chandra-transfer","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय एजेंसियों को निर्देश दे रही सरकार, मुझे भी किया जा सकता है गिरफ्तार : चंद्रबाबू नायडू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्रीय एजेंसियों को निर्देश दे रही सरकार, मुझे भी किया जा सकता है गिरफ्तार : चंद्रबाबू नायडू
Sat, 06 Apr 2019 03:47 PM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 06 Apr 2019 03:47 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्र प्रदेश में पांच दिन बाद विधानसभा और लोकसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने शुक्रवार की रात प्रदेश के मुख्य सचिव अनिल चंद्र पुनेठा का ट्रांसफर कर दिया। अनिल चंद्र के ट्रांसफर पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कड़ा विरोध जाहिर किया है। विशाखापत्तनम में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि हो सकता है मुझे एक या दो दिन में गिरफ्तार कर लिया जाए।
विज्ञापन
चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि अनिल चंद्र की कोई गलती नहीं थी फिर भी उनका ट्रांसफर किया गया। इससे पहले उन्होंने खुफिया प्रमुख और दो एसपी के साथ भी ऐसा ही किया था। यह एनडीए सरकार द्वारा साजिश और धमकी का एक स्पष्ट मामला है।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने उन्हें और उनकी पार्टी को सिर्फ इसलिए निशाना बनाया क्योंकि हमने राज्य के साथ हुए अन्याय के लिए केंद्र का विद्रोह किया, और हम प्रधानमंत्री के कहे अनुसार नहीं चले।
विज्ञापन
नायडू ने आगे कहा, "पिछले कुछ दिनों से, वह मेरी पार्टी के नेताओं पर छापेमारी करने के लिए आयकर विभाग, प्रवर्तन निदेशालय और पुलिस बलों जैसी केंद्रीय एजेंसियों को निर्देश दे रहे हैं।
मुझे आश्चर्य नहीं होगा, अगर मुझे एक या दो दिन में गिरफ्तार कर लिया जाए। मुझसे क्या गलती हुई? क्या हमारे अधिकारों की मांग करना अपराध है?" उन्होंने कहा कि मैं तो केवल राज्य के अधिकारों के लिए लड़ रहा था।