फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   General Elections 2019: Women abusers getting respect in Congress, alleges Priyanka Chaturvedi

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी का अपनी ही पार्टी पर आरोप, गुंडों को मिल रही तवज्जो

Wed, 17 Apr 2019 03:12 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Wed, 17 Apr 2019 03:12 PM IST
विज्ञापन
General Elections 2019: Women abusers getting respect in Congress, alleges Priyanka Chaturvedi
प्रियंका चतुर्वेदी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कांग्रेस नेता और प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने महिलाओं के साथ बदसलूकी करने वाले नेताओं को पार्टी में तरजीह देने का आरोप लगाया है। प्रियंका ने लिखा कि जो लोग मेहनत कर अपनी जगह बना रहे हैं, उनके बदले गलत लोगों को तवज्जो मिल रही है।

विज्ञापन


प्रियंका ने ट्वीट किया, "काफी दुखी हूं कि अपना खून-पसीना बहाने वालों से ज्यादा गुंडों को कांग्रेस में तरजीह मिल रही है। पार्टी के लिए मैंने गालियां और पत्थर खाए हैं, लेकिन उसके बावजूद पार्टी में रहने वाले नेताओं ने ही मुझे धमकियां दीं। जो लोग धमकियां दे रहे थे, वह बच गए हैं। उनका बिना किसी कार्रवाई के बच जाना  दुर्भाग्यपूर्ण हैं।
विज्ञापन


 
क्या है पूरा मामला?
इस ट्वीट के साथ एक चिट्ठी भी जुड़ी हुई है जिसे विजय लक्ष्मी के ट्विटर हैंडल से जारी किया गया है। दरअसल मामला मथुरा की उस प्रेस कॉन्फ्रेंस से जुड़ा है जिसमें प्रियंका ने राफेल मुद्दे पर भाजपा को घेरा था। आरोप है कि कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनके साथ बदसलूकी की। इसके बाद कुछ पर कार्रवाई भी हुई थी। चिट्ठी में अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात की गई। लेकिन ये भी लिखा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के कहने पर ये कार्रवाई रद्द कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed