{"_id":"5c9b1575bdec2214666d7d81","slug":"general-elections-2019-p-chidambaram-cleared-about-nyay-scheme-country-have-capacity-to-implement","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के न्यूनतम आमदनी योजना के वादे पर बोले चिदंबरम- देश के पास 'न्याय' लागू करने की पूरी क्षमता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस के न्यूनतम आमदनी योजना के वादे पर बोले चिदंबरम- देश के पास 'न्याय' लागू करने की पूरी क्षमता
Wed, 27 Mar 2019 11:47 AM IST
Nilesh Kumar
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Wed, 27 Mar 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
P Chidambaram(File Photo)
कांग्रेस की न्यूनतम आमदनी योजना की घोषणा को लेकर बुधवार को वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा कि देश के पास इसे लागू करने की पूरी क्षमता है। उन्होंने इस न्याय योजना को लेकर स्पष्ट किया कि इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा और पांच करोड़ परिवारों को इसके दायरे में लाया जाएगा।
विज्ञापन
P Chidambaram, Congress on minimum income guarantee scheme announced by Rahul Gandhi: We will identify the poorest 20% of India's families, that is about 5 Crore families & going by an average size of 5 members per family, this scheme will benefit 25 Crore people in India. pic.twitter.com/3n7U5pcyFp
— ANI (@ANI) March 27, 2019विज्ञापन
चिदंबरम ने कहा कि हमने अर्थशास्त्रियों के साथ पर्याप्त विचार-विमर्श किया है, तब जाकर इस योजना का पूरा खाका खींचा है। अर्थशास्त्रियों ने व्यापक तौर पर उन्होंने सहमति जताई है कि भारत के पास योजना लागू करने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ समिति हर चरण पर न्याय योजना तैयार करेगी।
विज्ञापन