फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   General Bipin Rawat To Visit Sikkim Today, Meet Commanders

भारत-चीन सीमा विवाद के बीच सिक्किम पहुंचे आर्मी चीफ बिपिन रावत

Thu, 29 Jun 2017 10:47 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Thu, 29 Jun 2017 10:47 AM IST
विज्ञापन
General Bipin Rawat To Visit Sikkim Today, Meet Commanders
आर्मी चीफ बिपिन रावत (फाइल फोटो)
सिक्किम सेक्टर में भारत-चीन के सैनिकों के बीच धक्कामुक्की के बाद दोनों देशों में बढ़े गतिरोध के बीच सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत बृहस्पतिवार को सिक्किम दौरे पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


सेना प्रमुख इस सीमाई राज्य में ऑपरेशनल मामलों का जायजा लेंगे और फार्मेशन हेडक्वार्टर में शीर्ष कमांडरों से मुलाकात करेंगे। 

दोनों देशों के बीच सीमा विवाद को लेकर गहमागहमी है। वहीं मानसरोवर यात्रा पर गए भारतीय तीर्थयात्रियों के दो जत्थों को चीन ने नाथूला-पास से आगे नहीं बढ़ने दिया जिसकी वजह से उन्हें यात्रा से वापस लौटना पड़ा। वहीं चीन ने बुधवार को भारत और भूटान से लगी सीमा पर पुराने बंकर को हटा दिया। सूत्रों ने कहा कहा कि भारतीय बंकर हटाए जाने की घटना जून के पहले सप्ताह में सिक्किम के डोका ला इलाके में भी हुई।
विज्ञापन


ऐसा समझा जाता है कि दोनों देशों के बीच दोंगलांग क्षेत्र में चीन के सड़क निर्माण करने को लेकर भी विवाद है। यह छोटा लेकिन भारत, चीन और भूटान के लिए सामरिक रूप से अहम ट्राई जंक्शन है। हालांकि आधिकारिक सूत्रों ने जनरल रावत के सिक्किम जाने को नियमित दौरा बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन के दौरे में जनरल रावत पूर्वोत्तर में विभिन्न फार्मेशनों के मुख्यालय जाएंगे और इस क्षेत्र में ऑपरेशनल मामलों की समीक्षा करेंगे। पूर्वोत्तर सामरिक लिहाज से काफी अहम है। 


जम्मू-कश्मीर से अरुणाचल प्रदेश तक भारत की चीन से सटी 3,488 किलोमीटर लंबी सीमा का ज्यादातर हिस्सा इसी क्षेत्र में है। अकेले सिक्किम में भारत-चीन 220 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed