{"_id":"61b0be218236a65fd179f6d3","slug":"general-bipin-rawat-martyred-cds-general-bipin-rawat-martyr-eight-statements-of-general-bipin-rawat-that-gave-a-ruckus-to-china-and-pakistan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"General Bipin Rawat: सीडीएस जनरल बिपिन रावत के आठ बयान, जिसने चीन और पाक के नाक में दम कर दिया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
General Bipin Rawat: सीडीएस जनरल बिपिन रावत के आठ बयान, जिसने चीन और पाक के नाक में दम कर दिया
Wed, 08 Dec 2021 07:46 PM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Wed, 08 Dec 2021 07:46 PM IST
सार
तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हादसे में देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत की मौत हो गई। इस हादसे में जनरल रावत की पत्नी समेत सेना के 13 जवानों ने भी जान गंवा दी।
विज्ञापन
सीडीएस जनरल बिपिन रावत (1958 - 2021)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत बेहद मिलनसार थे। सेना के विकास में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई। सेना प्रमुख और सीडीएस रहते हुए एक तरफ उन्होंने भारत के मित्र देशों से रिश्तों को अधिक मजबूत किया, वहीं दुश्मनों को समय-समय पर सबक भी सीखाया। यही कारण है कि अक्सर जनरल बिपिन रावत के बयानों से पाकिस्तान और चीन बौखलाए रहते थे। आज हम आपको जनरल रावत के उन छह चर्चित बयानों के बारे में बता रहे हैं जिसने पाकिस्तान और चीन के नाक में दम कर रखा था...
विज्ञापन
जनरल रावत ने जब चीन और पाकिस्तान को चेतावनी दी
जनरल बिपिन रावत
- फोटो : अमर उजाला
1. पिछले साल जनरल बिपिन रावत ने कहा था, 'भारत को चीन और पाकिस्तान के साथ दो मोर्चों पर युद्ध के लिए तैयार रहने की जरूरत है। हमारी तीनों सेना हर स्तर पर मुकाबले के लिए तैयार है। हर चीन के साथ तनाव का पाकिस्तान फायदा उठाने की कोशिश करेगा तो उसका बहुत बुरा हश्र होगा।
2. इसी साल अप्रैल में बिपिन रावत ने रायसीना डायलॉग में खुलकर कई मुद्दों पर बात रखी थी। कहा था, 'चीन चाहता है 'माय वे ऑर नो वे'। वो अपनी हर बात मनवाना चाहता है। भारत उसके सामने मजबूती से खड़ा है। हमने साबित किया है कि किसी भी तरह का दबाव डालकर हमें पीछे नहीं धकेला जा सकता।'
3. अभी 13 नवंबर 2021 की ही बात है। जनरल बिपिन रावत ने एक कार्यक्रम में कहा था, 'भारत की सुरक्षा में चीन सबसे बड़ा खतरा बना हुआ है। पिछले साल चीन से लगते सीमावर्ती इलाकों में लाखों जवानों और हथियारों की तैनाती की गई थी। उनका जल्द बेस की तरफ लौटना मुश्किल है। भारत और चीन के बीच 13 दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन आपसी भरोसे की कमी की वजह से सीमा विवाद सुलझ नहीं पा रहा है।'
4. विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन के कार्यक्रम में जनरल बिपिन रावत ने कहा था- हमें इस बात का एहसास है कि तकनीक के मामले में चीन काफी सक्षम है। वो भारत पर साइबर हमले करता रहता है। भारत भी चीन के साइबर अटैक से निपटने के लिए अपने साइबर डिफेंस सिस्टम को मजबूत करने की पूरी कोशिश में जुटा हुआ है। चीन अगर मजबूत है, तो भारत भी अब कमजोर नहीं है। भारत अपनी सीमा पर किसी भी देश को अतिक्रमण नहीं करने देगा। अब हालात 1962 जैसे नहीं हैं। हर क्षेत्र में भारतीय सेना की ताकत बढ़ी है।

पाकिस्तान के लिए क्या कहा?
जनरल बिपिन रावत
- फोटो : अमर उजाला
1. जनरल बिपिन रावत ने 2019 में पीओके को लेकर भी बयान दिया था। कहा था, 'जब हम जम्मू-कश्मीर की बाते करते हैं, तब इसमें पीओके और गिलगिट बाल्टिस्तान भी शामिल हैं। पीओके इसलिए अवैध कब्जे वाला क्षेत्र है क्योंकि इसने हमारे पड़ोसियों ने अवैध तरीके से कब्जा कर लिया है। जिस इलाके पर अवैध कब्जा है, उसे पाकिस्तान नहीं, आतंकवादी नियंत्रित करते हैं। पीओके आतंकियों के द्वारा नियंत्रित है। पाकिस्तान आगे भी जम्मू-कश्मीर में 'छद्म युद्ध' जारी रखेगा। यही नहीं वह पंजाब समेत देश के बाकी हिस्सों में भी समस्याएं पैदा करेगा। इसके लिए वह कोशिशें कर रहा है। लेकिन उसे हमारी सेना सफल नहीं होने देगी।'
2. लगातार सीजफायर का उल्लंघन करने पर सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने पाकिस्तान को चेतावनी दी थी। कहा था, 'अगर पाकिस्तान शांति चाहता है तो युद्धविराम लंबे समय तक चलने वाला है। यह दोनों देशों के लिए अच्छा होगा। पिछले कुछ वर्षों से युद्धविराम का बड़े पैमाने पर उल्लंघन हुआ है, जहां न केवल छोटे हथियार थे बल्कि उच्च क्षमता वाले हथियारों का इस्तेमाल किया गया था। सीजफायर उल्लंघन ने पाकिस्तानी सेना के रक्षात्मक ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया है। उनके काफी संख्या में सैनिक हताहत हुए हैं।'