{"_id":"61550be58ebc3e627177fd84","slug":"gender-inequality-removed-rapidly-in-corona-vaccination","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: टीकाकरण में तेजी से दूर हुई लैंगिक असमानता, 1000 पुरुषों पर 919 महिलाओं को लगी वैक्सीन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना: टीकाकरण में तेजी से दूर हुई लैंगिक असमानता, 1000 पुरुषों पर 919 महिलाओं को लगी वैक्सीन
Thu, 30 Sep 2021 06:29 AM IST
Jeet Kumar
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली।
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 30 Sep 2021 06:29 AM IST
सार
स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक, बीते जुलाई माह से टीकाकरण में लैंगिक असमानता की स्थिति में सुधार देखने को मिला है और यह काफी तेजी से बेहतर हो रहा है।
विज्ञापन
टीका लगवाती युवती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुछ महीने पहले तक कोरोना टीकाकरण को लेकर देश लैंगिक असामनता का सामना कर रहा था, लेकिन अब स्थिति में काफी तेजी से सुधार हुआ है। अब 1000 पुरुषों पर 919 महिलाएं कोरोना का वैक्सीन ले चुकी हैं। यह बदलाव 27 जून से 27 सितंबर के बीच तेजी से आया है।
विज्ञापन
इससे पहले जून के पहले सप्ताह में स्वास्थ्य मंत्रालय ने टीकाकरण में 15 फीसदी लैंगिक असमानता की दर की बात मानी थी। उस दौरान 1000 पुरुषों पर महज 855 महिलाएं ही टीका लगवाने स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंच रही थीं।
विज्ञापन
गर्भवती महिलाएं नहीं लगवा रहीं टीका
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कोरोना टीकाकरण को लेकर गर्भवती महिलाओं में जागरूकता काफी सीमित है। देश में करीब दो लाख से कम गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण हुआ है, जबकि संक्रमण का जोखिम काफी है।
विज्ञापन
लगातार दूसरे दिन 20 हजार से कम मिले संक्रमित
देश में लगातार दूसरे दिन 20 हजार से कम कोरोना संक्रमित मिले हैं। हालांकि, संक्रमण से मरने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले एक दिन में 18,870 नए मामले सामने आए हैं और 378 लोगों की मौत हो गई है।
इस दौरान 28178 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। वहीं इससे पहले 28 सितंबर को 18,795 नए मरीज सामने आए थे और 179 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई थी।