फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gautam Singhania calls Maserati the worst car of his life know the reason

Maserati: महंगी कार खरीदकर दुखी हैं उद्योगपति गौतम सिंघानिया, कहा- मासेराती के लिए भुगतान किया, नींबू मिला

Sat, 19 Aug 2023 11:13 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 19 Aug 2023 11:13 AM IST
सार

उद्योगपति गौतम सिंघानिया कार के शौकीन है। उन्होंने अपने कंपनी के एक इवेंट में पत्रकारों से बातचीत करते हुए इस कार को अपने जीवन की सबसे खराब कार बताया है।

विज्ञापन
Gautam Singhania calls Maserati the worst car of his life know the reason
Gautam Singhania - फोटो : Social Media

विस्तार

मासेराती ने साल 2021 के अंत में एक नई सुपरकार MC20 देश के सामने रखी, जो 325 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। इस कार के खरीददारों में भारतीय उद्योगपति गौतम सिंघानिया भी शामिल है। लेकिन भारत के गड्ढों से भरी सड़कों में घूमने के बजाय यह कार उनके मुंबई के घर के गैरेज में रखी हुई है। 
विज्ञापन


उद्योगपति गौतम सिंघानिया कार के शौकीन है। उन्होंने अपने कंपनी के एक इवेंट में पत्रकारों से बातचीत करते हुए इस कार को अपने जीवन की सबसे खराब कार बताया है। उन्होंने इसके साथ ही इस कार को खतरनाक भी बताया और इसे चलाने वालों को सावधान भी किया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मैंने एक मासेराती के लिए भुगतान किया, लेकिन इसके बदले मुझे सिर्फ एक नींबू मिला। कंपनी ने इसके लिए भारतीय सड़क को जिम्मेदार ठहराया है। उद्योगपति ने दो दिन पहले ही एक्स पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कंपनी से मॉडल की सुरक्षा के लिए एक टेस्ट ड्राइवर नियुक्त करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि कंपनी अपनी कमियों को मानने से इनकार कर रही है। उन्होंने कहा, 'मैं मानता हूं कि मासेराती एमसी20 एक सचमुच खतरनाक कार है। उन्होंने भारतीय अधिकारियों और उपभोक्ता अदालतों को इस मामले को देखने की अपील की।' 

गौतम सिंघानिया के एक्स पर किए पोस्ट का जवाब देते हुए मासेराती ने कहा, 'हैलो, आपके खराब अनुभव के बारे में जानकर दुख हुआ। मासेराती में हमारे ग्राहक हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। हम आपकी चिंता का समाधान करना चाहेंगे। कृपया विस्तृत विवरण के साथ हमें निजी संदेश भेजिए, जिससे की हम आपकी परेशानी का जल्द निवारण कर सकें।' 

गौतम सिंघानिया ने सुपर कार क्लब गैराज की एक नई सहायक कंपनी जीएस डिजाइन को औपचारिक रूप से लॉन्च किया। पत्रकारों ने जब उनसे डिजाइन की व्यवसायिक क्षमता के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि सॉफ्ट लॉन्च के 10 दिनों के भीतर, उनके पास 20 ऑर्डर हैं, जो बिल्कुल भी बुरी शुरुआत नहीं है। 


उन्होंने कहा कि सुपर कार क्लब गैराज में उनके पास 25 से अधिक लोग थे और अब उनके पास 250 से अधिक लोग हैं। मौजूदा ऑर्डरों की संख्या को देखते हुए उन्होंने लोगों की संख्या बढ़ने का भी अनुमान जताया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed