गौरी लंकेश की हत्या के मामले में SIT के हाथ लगा बड़ा सबूत, सामने आया 'कातिल' का चेहरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ कन्नड़ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या की जांच कर रही एसआईटी के हाथ पुख्ता सबूत लगे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एसआईटी ने लंकेश पर हमला करने वाले के चेहरे की प्रोफाइल तैयार कर ली है। बताया जा रहा है कि गौरी लंकेश के हत्यारे की तस्वीर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तैयार किया गया है।
इस फुटेज से पुलिस को केस में काफी मदद मिली है।
सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक लगभग 34-38 साल का एक व्यक्ति बजाज पल्सर बाइक पर नजर आ रहा है। जिसने एक फॉर्मल शर्ट पहन रखी है और उसने दाहिने हाथ में एक बैंड पहन रखा है। चूकि उसके हैलमेट में विजर नहीं था, इसलिए पुलिस ने उसके चहरे की झलक नजर आती है।
पढ़ें: हत्या के दिन तीन बार घर के बाहर नजर आए थे संदिग्ध
गौरतलब है कि बीती 5 सितंबर को 55 वर्षीय गौरी लंकेश को कुछ अज्ञात लोगों ने उनके घर के सामने गोली मारकर हत्या कर दी। मामले की जांच कर रही एसआईटी की टीम ने बताया था कि गौरी की हत्या के दिन संदिग्ध तीन बार उनके घर के बाहर नजर आए थे। यहां तक की उन्हें गोली मारने से 30-45 मिनट पहले भी एक संदिग्ध घर के बाहर घूमता नजर आ रहा है।
25 अन्य कन्नड़ साहित्याकारों और विचारकों को सुरक्षा देने का फैसला
वहीं गौरी लंकेश की हत्या के बाद कर्नाटक पुलिस ने 25 अन्य कन्नड़ साहित्यकारों और विचारकों को सुरक्षा देने का फैसला किया है। बता दें कि पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के बाद राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने यह निर्देश जारी किया था कि पुलिस उन सभी साहित्यकारों व विचारों की सुरक्षा का खास ध्यान रखे जो धार्मिक और क्षेत्रिय विषय पर अपना विश्लेषण देते हैं।
क्लू देने वाले को मिलेंगे 10 लाख
पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता गौरी लंकेश की हत्या के मामले में कर्नाटक सरकार कोई ढिलाई नहीं बरतना चाहती है। राज्य के गृह मंत्री रामालिंगा रेड्डी ने गौरी लंकेश हत्याकांड में क्लू देने वाले को 10 लाख रुपये के इनाम का ऐलान किया है।
घर के सामने अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली
बता दें कि पत्रकार गौरी लंकेश की बेंगलुरु के राजाराजेश्वरी नगर स्थित उनके आवास पर अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। गौरतलब है कि गौरी लंकेश कन्नड़ अखबार पत्रिका की संपादक थीं। गौरी लंकेश को हिंदुत्ववादी राजनीति का कट्टर आलोचक माना जाता था।