फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gaurav Gogoi condemns Assam government decision to grant arms licenses to indigenous people

Assam Arms Licences: लोगों को हथियार लाइसेंस देगी सरकार; गौरव गोगोई ने कहा- अराजकता-जंगल राज की ओर खतरनाक कदम

Fri, 30 May 2025 02:12 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 30 May 2025 02:12 AM IST
सार

असम कांग्रेस प्रमुख गौरव गोगोई ने सरकार के हथियार लाइसेंस पर फैसले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह शासन नहीं, बल्कि अराजकता और जंगल राज की ओर एक खतरनाक कदम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को तुरंत इस फैसले को वापस लेना चाहिए।
 

विज्ञापन
Gaurav Gogoi condemns Assam government decision to grant arms licenses to indigenous people
हिमंत बिस्व सरमा और गौरव गोगोई - फोटो : ANI

विस्तार

असम सरकार ने स्थानीय लोगों को हथियार लाइसेंस देने का फैसला किया है। सरकार के इस फैसले की असम कांग्रेस प्रमुख गौरव गोगोई ने निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह शासन नहीं बल्कि 'अराजकता और जंगल राज' की ओर एक खतरनाक कदम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को तुरंत इस फैसले को वापस लेना चाहिए और लोगों का भरोसा जीतने के लिए जिम्मेदारी से सरकार चलानी चाहिए। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सरमा ने बुधवार को कहा कि असम सरकार 'कमजोर और दूरदराज' क्षेत्रों में रहने वाले स्थानीय लोगों को सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए उन्हें हथियार लाइसेंस देगी। सीएम के इस फैसले की कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने निंदा की। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'मैं राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में नागरिकों को हथियार वितरित करने के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के फैसले की कड़ी निंदा करता हूं।'
विज्ञापन


असम के लोग नौकरी-शिक्षा के हकदार, न कि बंदूकों के: गोगोई
कांग्रेस नेता गोगोई ने कहा कि असम के लोग नौकरी, सस्ती स्वास्थ्य सेवा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के हकदार हैं, न कि बंदूकों के। उन्होंने सीएम सरमा पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार पुलिस और सीमा सुरक्षा बलों को मजबूत करने के बजाय, भाजपा-आरएसएस समर्थकों और स्थानीय आपराधिक गिरोहों के बीच हथियार बांटने पर आमादा है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले से व्यक्तिगत प्रतिशोध के आधार पर गिरोहों में हिंसा और अपराध बढ़ेंगे। स्थानीय व्यापारियों और कारोबारियों को परेशान किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Pune Dowry Case: पूर्व एनसीपी नेता राजेंद्र हगवणे की बढ़ी मुश्किलें, धोखाधड़ी व आपराधिक धमकी का नया मामला दर्ज

चुनावी चिंताओं को दर्शाता है यह निर्णय 
गौरव गोगोई ने कहा कि यह शासन नहीं है। यह अराजकता और जंगल राज की ओर एक खतरनाक कदम है। उन्होंने कहा, 'यह निर्णय जनता की चिंता नहीं, बल्कि चुनावी चिंताओं को दर्शाता है। मुख्यमंत्री को इसे तुरंत वापस लेना चाहिए और जिम्मेदार नेतृत्व के माध्यम से जनता का विश्वास बहाल करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।'

 
असुरक्षित महसूस करने वाले लोग हथियार लाइसेंस की कर रहे मांग

सीएम सरमा ने गुवाहाटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कमजोर और दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की मांग की समीक्षा के बाद राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में हथियार लाइसेंस देने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा, 'असम एक बहुत ही अलग और संवेदनशील राज्य है। कुछ इलाकों में रहने वाले असमिया लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और वे लंबे समय से हथियार लाइसेंस की मांग कर रहे हैं।' 

ये भी पढ़ें: Karnataka: कर्नाटक में अब स्पीड पोस्ट से समन भेजेगी सीबीआई, मैनुअल डिलीवरी बंद होगी; डाक विभाग के साथ MoU

पात्र लोगों को लाइसेंस देने में नरमी बरतेगी सरकार: सरमा
सीएम सरमा ने कहा था कि बांग्लादेश में हाल ही में हुए घटनाक्रम और संदिग्ध विदेशियों के खिलाफ राज्य सरकार के हालिया अभियान की पृष्ठभूमि में, ऐसे क्षेत्रों में रहने वाले स्थानीय लोगों को लगता है कि उन पर हमला हो सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार पात्र लोगों को लाइसेंस देने में नरमी बरतेगी, जो मूल निवासी होने चाहिए और राज्य के कमजोर और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले स्थानीय समुदाय से संबंधित होने चाहिए। इससे उन्हें अतिरिक्त साहस मिलेगा।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed