फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gauhati High Court dismisses petition in police encounter case in Assam

Gauhati HC: गुवाहाटी हाईकोर्ट ने असम में पुलिस मुठभेड़ मामले में खारिज की याचिका, कहा- पुलिस की जांच जारी

Fri, 27 Jan 2023 11:07 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 27 Jan 2023 11:07 PM IST
सार

अदालत ने कहा कि मई 2021 और अगस्त 2022 के बीच 171 घटनाओं में पुलिस हिरासत में चार मौतों सहित 56 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 145 लोग घायल हुए हैं। इन घटनाओं में 171 अगल-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और पुलिस की जांच अभी जारी है।

विज्ञापन
Gauhati High Court dismisses petition in police encounter case in Assam
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

गुवाहाटी हाईकोर्ट ने शुक्रवार को असम में हुईं पुलिस मुठभेड़ों पर दाखिल जनहित याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा है कि पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। न्यायमूर्ति सुमन श्याम और न्यायमूर्ति सुष्मिता फुकन खौंड की खंडपीठ ने कहा कि याचिका पूरे तथ्यों की ठीक से पुष्टि किए बिना दायर की गई थी।

विज्ञापन


अदालत ने कहा कि मई 2021 और अगस्त 2022 के बीच 171 घटनाओं में पुलिस हिरासत में चार मौतों सहित 56 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 145 लोग घायल हुए हैं। इन घटनाओं में 171 अगल-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और पुलिस की जांच अभी जारी है। 
विज्ञापन


वहीं, महाधिवक्ता देवजीत सैकिया नेअदालत को आश्वासन दिया कि सभी मामलों में जांच पूरी होने के बाद दोषी पुलिस अधिकारियों सहित सभी दोषी व्यक्तियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। खंडपीठ ने एसआईटी के गठन या सीबीआई को जांच सौंपने के याचिकाकर्ता के अनुरोध को भी खारिज कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed