फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gatiman express ticket get Reservation counters

अब आरक्षण काउंटर से मिलेगा गतिमान एक्सप्रेस का टिकट

Tue, 12 Apr 2016 04:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अागरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, अागरा Updated Tue, 12 Apr 2016 04:13 AM IST
विज्ञापन
gatiman express ticket get Reservation counters

सेमी हाईस्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस का टिकट आरक्षण बुकिंग से भी प्राप्त किया जा सकता है। अभी तक आनलाइन बुकिंग के बाद ही यात्री इसमें सफर कर रहे थे। आगरा कैंट, राजा की मंडी और आगरा फोर्ट से टिकट प्राप्त किए जा सकते हैं।

विज्ञापन


सोमवार को निजामुद्दीन से गतिमान एक्सप्रेस 98 मिनट में आगरा कैंट स्टेशन पहुंच गई। गाड़ी में अब एसी चेयरकार में स्थान नहीं है, एग्जीक्यूटिव में भी काफी संख्या में यात्री सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन


 दो दिन से लोग बुकिंग विंडो से टिकट खरीद रहे हैं। अभी तक गतिमान एक्सप्रेस के टिकट की आनलाइन बुकिंग की जा रही थी। जो यात्री टिकट की आनलाइन बुकिंग नहीं करा पा रहे थे, उनका टिकट ट्रेन में टीसी बनाकर दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, रेलवे बोर्ड ने यात्रियों के लिए ये सुविधा गतिमान एक्सप्रेस के परिचालन के दूसरे दिन ही शुरू करा दी थी। लेकिन पहले दिन पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) में तकनीकी खामी होने के कारण ट्रेन का कोड और दूरी आदि नहीं दर्शाई गई थी। इसके कारण विंडो से टिकट बुकिंग में देरी हुई। पीआरओ भूपिंदर ढिल्लन ने बताया कि गतिमान एक्सप्रेस की करंट बुकिंग की जा रही है। 

जल्द पूरा होगा 90 मिनट का लक्ष्य

gatiman express ticket get Reservation counters
गतिमान एक्सप्रेस की आगरा-दिल्ली के बीच पहली शुरुआत करने वाले लोको पायलट पंकज कुमार गर्ग का कहना है कि गतिमान एक्सप्रेस निर्धारित से ज्यादा समय में आगरा कैंट पहुंच रही है। शुरुआत में कुछ दिक्कतें तो आती हैं, लेकिन अब सब कुछ ठीक है।

सोमवार को पंकज अपने साथी लोको पायलट के साथ गतिमान एक्सप्रेस को लेकर आगरा कैंट स्टेशन आए थे। उन्होंने बताया कि कोशिश है कि गाड़ी को 90 मिनट के भीतर ही कैंट तक लाया जाए। उन्होंने बताया कि ट्रेन में सहायक पायलट नहीं बल्कि दो लोको पायलट हैं, दूसरे लोको पायलट सुबेश कुमार ने उनके साथ गतिमान एक्सप्रेस की शुरुआत की थी।


विदेशी पर्यटकों के लिए विशेष कोटा
गतिमान एक्सप्रेस में विदेशी पर्यटकों का कोटा शताब्दी और ताज एक्सप्रेस के मुकाबले ज्यादा है। इसका फायदा ट्रेवल एजेंसियों को भी मिलेगा। वेटिंग टिकट मिलने पर यदि सैलानी फार्म में कोटे का जिक्र करेंगे तो इसका लाभ मिलेगा।

गतिमान में विदेशी यात्री कोटा         शताब्दी एक्सप्रेस               ताज एक्सप्रेस                
एग्जिक्यूटिव चेयरकार: पांच        एग्जिक्यूटिव श्रेणी: दो         सेकेंड एसी (2 एस): चार
चेयरकार  :10                              चेयरकार        :08         चेयरकार : कोटा नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed