फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gatimaan express made new record, reached agra in 90 minute

दूसरे दिन गतिमान ने बना दिया रिकॉर्ड, 90 मिनट में पहुंची आगरा

Thu, 07 Apr 2016 04:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा Updated Thu, 07 Apr 2016 04:20 AM IST
सार

  • दूसरे दिन स्पीड में किया करीब 5 मिनट का सुधार
  • राजा की मंडी पर ट्रेन की रफ्तार कम करना विवशता
  • भटकने को मजबूर यात्रियों की सेवा में लगी ट्रेन होस्टेस

विज्ञापन
gatimaan express made new record, reached agra in 90 minute
गतिमान एक्सप्रेस - फोटो : amar ujala bureau

विस्तार

देश की सबसे तेज रफ्तार ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस ने अपने नियमित संचालन के दूसरे ही दिन कीर्तिमान बना डाला। भले वह दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन से आगरा कैंट 98 मिनट (अधिकारियों के अनुसार राउंड फीगर में 100 मिनट) में पहुंची हो पर राजा की मंडी तक वह 90 मिनट में ही आ गई।
विज्ञापन


यहां तक आने में पहले दिन के मुकाबले इसने बुधवार को करीब 5 मिनट का सुधार किया। यानी वह कैंट तक इतने ही समय में पहुंच सकेगी, यह उम्मीद बढ़ी है। बता दें, यही समय तय करके ट्रायल शुरू हुए थे। बाद में ट्रैक की दिक्कतों के चलते 100 मिनट को ही निर्धारित अवधि स्वीकार कर लिया गया।
विज्ञापन


गतिमान एक्सप्रेस बुधवार को दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से सुबह 8:10 बजे रवाना हुई। ट्रेन 160 किमी प्रति घंटा से अधिक की रफ्तार से होडल पर 8:51 बजे, छाता पर 9:00 बजे, वृंदावन 9:08 बजे, फरह 9:25 बजे, रुनकता 9:33 बजे, राजा की मंडी पर 9:40 बजे पहुंच गई। भले यहां स्टापेज न हो लेकिन यह आगरा शहर के बीचोबीच स्थित स्टेशन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, राजा की मंडी पर रफ्तार कम करना विवशता भी है। यहां दो धर्मस्थलों के कारण ट्रैक को अर्धचंद्राकर घुमाकर निकाला गया है। इसी कारण कैंट पर ट्रेन 98 मिनट में पहुंची, मगर आधिकारिक तौर पर यह समय 100 मिनट ही बताया गया।

ट्रेन की राह में कोई हादसा न गुजरे, इसके लिए बुधवार को भी पूरे रास्ते पहले दिन जैसी ही सावधानी बरती गई। आरपीएफ-जीआरपी के जवान और रेलकर्मियों की ड्यूटी ट्रैक पर लगाई गई। गतिमान के आने-जाने से पहले वह ट्रैक पर यहां-वहां ट्रैक पार कर रहे लोगों को रोकते रहे। यात्रियों ने ट्रेन की सर्विसेज की सराहना की। ज्यादातर यात्री आगरा भ्रमण करने के लिए आए थे।

यात्रियों का कल की तरह नहीं हुआ सत्कार

gatimaan express made new record, reached agra in 90 minute
गतिमान एक्सप्रेस - फोटो : amar ujala bureau
गतिमान, जिसकी मंगलवार को खूब आवभगत हुई बुधवार को आगरा कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म छह पर सामान्य ट्रेन की तरह खड़ी कर दी गई। यहीं से शाम दिल्ली के लिए वापसी हुई। लगभग आठ घंटे यहीं खड़ी रही इस अतिविशिष्ट ट्रेन में खुराफातें रोकने की कोई फिक्र न की गई। इंटरकनेक्टेड ट्रेन में कोई घुसकर कहीं भी जा सकता था। नए कोच को कोई खरोंच न जाए इसकी तक निगरानी न थी। क्योंकि पार्सल की ट्रालियां ही नहीं साइकिल सवार लोग तक खड़ी ट्रेन के काफी करीब से गुजरते रहे। आरपीएफ हो या जीआरपी, उन्हें दूर करने की जहमत नहीं उठाई।

आगरा से जाने वाले ज्यादा
निजामुद्दीन से गतिमान में 33 यात्री एग्जीक्यूटिव चेयरकार और 216 यात्री एसी चेयरकार में आए। शाम को आगरा कैंट से एसी चेयरकार में 240 यात्री और एग्जीक्यूटिव में 33 यात्री दिल्ली रवाना हुए। 

गतिमान के लिए रोकीं कई गाड़ियां
गतिमान को पास कराने के लिए दूसरे भी दिन भी कई गाड़ियों को रोका गया। रेलवे के सूत्रों के मुताबिक, इनमें सुपर फास्ट ताज एक्सप्रेस, कई मेल और गुड्स ट्रेनें भी शामिल थीं। गतिमान एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने के बाद सबसे ज्यादा असर गुड्स ट्रेनों पर पड़ा है। 

ट्रेन होस्टेस भटकने को मजबूर
रेलवे ने स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की सेवा के लिए 30 मेल-फीमेल ट्रेन होस्टेस तैनात किए हैं। बुधवार को ट्रेन में इनकी सेवा का दूसरा दिन था। इसके बाद भी उनके ठहरने का कोई इंतजाम नहीं किया गया है। वे आठ घंटे तक प्लेटफार्म या फिर ट्रेन में ही बैठे रहते हैं। होस्टेस का कहना है कि एक दो दिन में इंतजाम हो जाएगा। बता दें, ट्रेन में सेवाएं दे रहे होस्टेस रेल कर्मचारी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed