{"_id":"5f2e96b18ebc3e3d11673268","slug":"gas-cylinder-explodes-in-thane-maharashtra-one-dead-11-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र के ठाणे में गैस सिलेंडर फटा, एक की मौत, 11 घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र के ठाणे में गैस सिलेंडर फटा, एक की मौत, 11 घायल
Sat, 08 Aug 2020 05:42 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 08 Aug 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के एक भोजनालय में गैस सिलेंडर फटने से वहां के मालिक की मौत हो गई। यह हादसा शनिवार को ठाणे जिले के उल्हासनगर में हुआ, जब भोजनालय में रखे गैस सिलेंडर में आग लग गई और विस्फोट हो गया। इसके कारण भोजनालय के 35 वर्षीय मालिक की मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और राहत कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
35-year-old eatery owner dead, 11 others injured as gas cylinder explosion triggers fire in Ulhasnagar in Maharashtra's Thane district: Police
— Press Trust of India (@PTI_News) August 8, 2020विज्ञापन
विज्ञापन
एक अधिकारी ने कहा कि यह घटना दोपहर को हुई और भोजनालय में एलपीजी सिलेंडर फटने से पप्पू गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। उन्होंने कहा कि घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है जहां उनमें से तीन की हालत गंभीर बतायी जा रही है। अधिकारी ने कहा कि दमकलकर्मी और आपदा नियंत्रण प्रकोष्ठ के कर्मचारी आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।