फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ganpati immersions 18 dead across Maharashtra

महाराष्ट्र में गणपति विसर्जन के दौरान 18 लोगों की मौत

Fri, 13 Sep 2019 12:01 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Fri, 13 Sep 2019 12:01 PM IST
विज्ञापन
Ganpati immersions 18 dead across Maharashtra
ganesh visharjan - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र में गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन की शुरुआत बृहस्पतिवार को हुई। मुंबई, पुणे तथा सांगली के कई हिस्सों में शुक्रवार को भी विसर्जन हुआ।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अमरावती, नासिक, ठाणे, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरि, धुले, नांदेड़, अहमदनगर, अकोला और सतारा समेत 11 जिलों में डूबने की घटनाएं हुईं। इन घटनाओं में 18 लोगों की मौत हो गई। गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान चार लोगों की मौत अमरावती में और तीन लोगों की मौत रत्नागिरि में हुई। नासिक, सिंधुदुर्ग और सतारा में दो-दो लोगों की मौत और ठाणे, धुले और बुलढाना, अकोला और भंडारा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।
विज्ञापन


वहीं नासिक के सोमेश्वर जलप्रपात के निकट डूब रहे तीन लोगों को जीवनरक्षक और अग्निशमन कर्मियों ने बचाया।

मुंबई में 1 लाख गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ
वहीं मुंबई में 129 स्थानों पर एक लाख से ज्यादा प्रतिमाओं विसर्जन की व्यवस्था की गई थी। शाम 6 बजे तक 22 हजार प्रतिमाएं विसर्जित की जा चुकीं थीं। सुरक्षा के लिए 50 हजार पुलिसकर्मी तैनात थे। बताया जा रहा है कि लाल बाग का राजा गणपति के विसर्जन में दो लाख से ज्यादा लोग पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed