फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gangster sanjeev jeeva wife payal maheshwari movers supreme court denied arrest by police supreme court

Supreme Court: गैंगस्टर संजीव जीवा की पत्नी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अदालत का गिरफ्तारी से राहत देने से इनकार

Fri, 09 Jun 2023 12:36 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 09 Jun 2023 12:36 PM IST
सार

पायल ने मांग की थी कि जब वह अंतिम संस्कार में शामिल हो तो पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई ना करे। साथ ही पायल ने ये भी मांग की थी कि जीवा की तेरहवीं तक उसे गिरफ्तारी से राहत दी जाए।

विज्ञापन
gangster sanjeev jeeva wife payal maheshwari movers supreme court denied arrest by police supreme court
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गैंगस्टर संजीव जीवा की पत्नी पायल माहेश्वरी को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। बता दें कि पायल माहेश्वरी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर जीवा की तेरहवीं तक पुलिस कार्रवाई से राहत देने की मांग की थी। हालांकि कोर्ट ने इससे इनकार कर दिया। बता दें कि पायल गैंगस्टर चार्ट में नामित एक गैंगस्टर है। यही वजह है कि उसने गिरफ्तारी से राहत के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। 

विज्ञापन


गुरुवार को हुआ संजीव जीवा का अंतिम संस्कार
बता दें कि जेल में बंद गैगस्टर संजीव माहेश्वरी जीवा की 7 जून को लखनऊ कोर्ट में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 8 जून को संजीव जीवा का अंतिम संस्कार कर दिया गया। संजीव की पत्नी पायल ने अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। पायल ने मांग की थी कि जब वह अंतिम संस्कार में शामिल हो तो पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई ना करे। साथ ही पायल ने ये भी मांग की थी कि जीवा की तेरहवीं तक उसे गिरफ्तारी से राहत दी जाए। हालांकि कोर्ट ने इससे इनकार कर दिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Sanjeev Jeeva: जीवा को मारने के लिए मिली 20 लाख की सुपारी, नेपाल से जुड़ रहा कनेक्शन, शूटर का सनसनीखेज खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने इस मामले पर शुक्रवार को सुनवाई की, जबकि जीवा का अंतिम संस्कार गुरुवार यानी 8 जून को ही कर दिया गया। जीवा की पत्नी गिरफ्तारी से राहत ना मिलने के चलते अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुई और उसके बेटे की मौजूदगी में गैंगस्टर का अंतिम संस्कार किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार ने कोर्ट को बताया कि राज्य सरकार ने पायल माहेश्वरी को यह सुनिश्चित किया था कि अंतिम संस्कार के दौरान उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। हालांकि इसके बावजूद पायल अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुई। 

ये भी पढ़ें- Sanjeev Jeeva: मुन्ना बजरंगी और जीवा में इसलिए पनपी थी दुश्मनी, राकेश से भी बढ़ा याराना, पर बाद में बने दुश्मन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed