फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gangasagar Mela: Holy bath on Tuesday, 55 lakh devotees have taken a dip so far

गंगासागर मेलाः पुण्य स्नान मंगलवार को, अब तक लगा चुके हैं 55 लाख श्रद्धालु डुबकी

Mon, 13 Jan 2025 09:53 PM IST
N Arjun एन अर्जुन
Updated Mon, 13 Jan 2025 09:53 PM IST
सार

Gangasagar Mela:  गंगासागर एक जनवरी से जारी पवित्र गंगा सागर मेले में सोमवार शाम तक 55 लाख श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगाकर कपिल मुनि आश्रम का  दर्शन और पूजा अर्चना कर रहे हैं। अभी भी तीर्थयात्रियों का जन सैलाव विभिन्न मार्गों से गंगासागर की ओर बढ़ रहा है।

विज्ञापन
Gangasagar Mela: Holy bath on Tuesday, 55 lakh devotees have taken a dip so far
गंगासागर मेला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पवित्र गंगासागर मेले में आस्था का जनसैलाव उमड़ रहा है। एक जनवरी से सोमवार तक 55 लाख लोग पुण्य डुबकी लगा चुके हैं। इस बार पुण्य स्नान का समय मंगलवार सुबह 6.50 बजे शुरू होगा जो बुधवार सुबह 6.58 तक जारी रहेगा। यह जानकारी सोमवार को पत्रकार वार्ता में पश्चिम बंगाल के पंचायत मंत्री अरुप विश्वास ने दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गंगासागर को राष्ट्रीय मेले का दरजा देने पर राजनीति करने का आरोप भी लगाया। दूसरी, ओर गंगासागर मेले में आने वाले लोगों को किसी तरह की दिक्कत नहीं हो इसके लिए सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। सोमवार को तीसरे दिन भी सागर तट पर भव्य ऐसा अद्भुत सागर आरती का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


विश्वास ने कहा, गंगासागर एक जनवरी से जारी पवित्र गंगा सागर मेले में सोमवार शाम तक 55 लाख श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगाकर कपिल मुनि आश्रम का  दर्शन और पूजा अर्चना कर रहे हैं। अभी भी तीर्थयात्रियों का जन सैलाव विभिन्न मार्गों से गंगासागर की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि गंगासागर मेले की व्यवस्था पहले से काफी बेहतर हुई है, जिसके कारण कई लोग सागर तट में आने वाले लोगों को किसी तरह की कोई समस्या नहीं हो रही है। मंदिर से लेकर सड़क, बिजली से लेकर सफाई पर विशेष जोर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति का पुण्यकाल मंगलवार सुबह 6.58 बजे से शुरू होगा, जो बुधवार सुबह 6.58 बजे तक रहेगा। सोमवार रात और मंगलवार को आकड़ा एक करोड़ पार करने की उम्मीद है।
विज्ञापन

 
अब तक पांच लोगों को किया गया एयर लिफ्ट
गंगा सागर में ठंड और ह्दय संबंधी रोग की चपेट में आने के कारण विगत दो दिनों में कुल 5 लोगों को एयर लिफ्ट किया गया है। अरूप विश्वास ने बताया कि सोमवार को बिहार के रहने वाले देवीलाल यादव (75) व मध्य प्रदेश के रहने वाले संतोष पांडेय (50) को एयर लिफ्ट कर कोलकाता भेजा गया हैं जहाँ उनका इलाज चल रहा है। वही इससे पहले रविवार को यूपी के बाराबंकी रहने वाले ठाकुर दास (70), बंगाल के कैनिंग की रहने वाली महारानी मंडल (85) और यूपी के रहने वाले राजकुमार पांडेय (20) को एयर लिफ्च किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
तीन श्रद्धालुओं की मौत
गंगासागर में स्नान करने आए तीन श्रद्धालुओं की दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है। इसमें एक व्यक्ति की मौत रविवार को हुई, जबकि दो श्रद्धालुओं की सोमवार सुबह मौत हुई। मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के रहने वाले अवधेश तिवारी (55), हरियाणा के रहने वाले देव (57) और उत्तर प्रदेश के ही रहने वाले राजेश्वर के रूप में हुई है।
 
मेले की सुरक्षा को 13 हजार सुरक्षाकर्मी तैनातः एसपी
सुदंरवन पुलिस डिस्ट्रक्ट एसपी कोटेश्वर राव ने कहा कि मेले की सुरक्षा के लिए 13 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। वॉच टावर, ड्रोन, चौबीसों घंटे पेट्रोलिंग चल रही है। सागर की सुरक्षा के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और नेवी की टीम तैनात की गई है। डिजास्टर मैनेजमेंट की टीम तैनात है। आवाजाही की निगरानी कैमरों की मदद से की जा रही है।

 
सागर मेले में तेजी से बढ़ रही है बिजली की खपत
बदलते वक्त के साथ सागर मेला और भी भव्य होता जा रहा है और इसकी भव्यता कुछ इस कदर हैं कि कपिलमुनि मंदिर के चहु और से लेकर सागर तट तक जाने वाली सड़के रौशनी में नहायी हुई हैं। राज्य के विद्युत मंत्री अरूप विश्वास ने कहा कि वर्ष 2011 तक सागर तट पर केवल 2 मेगा वाट बिजली की ही खपत होती थी जिसे जनरेटर द्वारा पूरा किया जाता था लेकिन वर्तमान में बिजली की खपत 47 मेगा वाट हो गयी है जिसे पावर ग्रीड के जरिये पूरा किया जा रहा है।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed