फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ganesh Chaturthi 2020: president ramnath kovind greetings on the eve of Ganesh Chaturthi

कोरोना महामारी से मुक्ति दिलाने की भगवान गणेश से प्रार्थना करता हूं : राष्ट्रपति कोविंद

Fri, 21 Aug 2020 07:23 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 21 Aug 2020 07:23 PM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2020: president ramnath kovind greetings on the eve of Ganesh Chaturthi
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद - फोटो : amar ujala

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को शुभकामनाएं दी और कहा कि वह कोविड-19 महामारी से जल्द मुक्ति दिलाने की भगवान गणेश से प्रार्थना करते हैं। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार, राष्ट्रपति ने कहा कि गणेश चतुर्थी का पर्व भगवान श्रीगणेश के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है, जो भारत के लोगों के अदम्य उत्साह, उमंग और उल्लास का प्रतीक है। सभी को साथ लेकर चलने की परंपरा के अनुरूप इस पर्व में समाज के हर वर्ग के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
विज्ञापन


कोविंद ने कहा, 'इस समय हम सब कोविड-19 की वैश्विक महामारी से उत्पन्न चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। मैं उम्मीद और प्रर्थना करता हूं कि भगवान श्रीगणेश की कृपा से यह वैश्विक आपदा जल्द से जल्द समाप्त हो तथा सभी देशवासी सुखी और निरोगी जीवन जीएं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इस पर्व पर देश के सभी नागरिकों के बीच परस्पर सद्भाव, भाईचारे और एकता को बढ़ावा देने का संकल्प लेने का आह्वान किया। बयान के अनुसार, राष्ट्रपति कोविंद ने गणेश चतुर्थी' के अवसर पर भारत और विदेश में रह रहे सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed