राजीव गांधी पुण्यतिथि: तमिलनाडु में कांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को दी श्रद्धांजलि
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि है। इस मौके पर तमिलनाडु में कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केएस अजागिरी और पार्टी के अन्य नेता ने श्रीपेरंबुदूर में उनके स्मारक स्थल पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
Tamil Nadu: Tamil Nadu Congress Committee President KS Azhagiri and other party leaders pay tribute to former PM #RajivGandhi at his memorial in Sriperumbudur, on his death anniversary today. pic.twitter.com/r7xcXSU2KY
— ANI (@ANI) May 21, 2019
इससे पहले वीर भूमि पहुंचकर गांधी परिवार ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस पार्टी की महासचिव और पूर्वी उत्तरप्रदेश की पार्टी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा वीर भूमि पहुंचे थे। प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा भी परिवार के साथ मौजूद थे।
Delhi: Congress President Rahul Gandhi, UPA Chairperson Sonia Gandhi and Congress General Secretary for UP (East) Priyanka Gandhi Vadra pay tribute to former Prime Minister #RajivGandhi, on his death anniversary at Veer Bhumi. Robert Vadra also present. pic.twitter.com/njKY1jT6rv
— ANI (@ANI) May 21, 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट किया, "पूर्व पीएम #राजीवगांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि।"
बता दें तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में 21 मई, 1991 की रात एक बम धमाके में राजीव गांधी की हत्या की गई थी। बताया जाता है कि एक तीस साल की नाटी, काली और गठीली लड़की चंदन का एक हार ले कर उनकी तरफ बढ़ी, जैसे ही वो उनके पैर छूने के लिए झुकी, कानों को बहरा कर देने वाला धमाका हुआ।
उस समय मंच पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के सम्मान में एक गीत गाया जा रहा था। इस मामले की जांच के लिए सीआरपीएफ के आईजी डॉक्टर डीआर कार्तिकेयन के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया। कुछ ही महीनो में इस हत्या के आरोप में एलटीटीई के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। मुख्य अभियुक्त शिवरासन और उसके साथियों ने गिरफ्तार होने से पहले साइनाइड खा लिया था।