फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gandhi Bharat event Event Rahul Gandhi unwell Congress Slams BJP HM Shah Over Manipur Crisis

Rahul Gandhi: राहुल की सेहत ठीक नहीं, गांधी भारत कार्यक्रम में नहीं करेंगे शिरकत; अर्थव्यवस्था पर BJP को घेरा

Tue, 21 Jan 2025 11:46 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 21 Jan 2025 11:46 AM IST
सार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने अर्थव्यवस्था के विभिन्न सूचकांकों का हवाला देते हुए मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल किया कि जब सबकी मेहनत से अर्थव्यवस्था का पहिया घूम रहा है तो क्या उसमें आम लोगों को उनकी उचित हिस्सेदारी मिल पा रही है?

विज्ञापन
Gandhi Bharat event Event Rahul Gandhi unwell Congress Slams BJP HM Shah Over Manipur Crisis
Rahul Gandhi - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तबीयत ठीक नहीं है। वे मंगलवार को बेलगावी में आयोजित 'गांधी भारत कार्यक्रम' में भाग नहीं ले पाएंगे। कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस के सूत्रों ने यह जानकारी दी। कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने बेलगावी में बताया कि कांग्रेस पार्टी का पूरा नेतृत्व समारोह में भाग लेगा, जो जल्द शुरू होने वाला है। यहां सूत्रों के मुताबिक, राहुल अस्वस्थ हैं, इसलिए उनके समारोह में शामिल होने की संभावना कम है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र की सीमा से लगे बेलगावी जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, केरल के वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी और अन्य वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों के भाग लेने की उम्मीद है। कांग्रेस सूत्रों की मानें तो ‘सुवर्ण विधान सौध’ में महात्मा गांधी की एक प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा और सीपीईडी मैदान में एक जनसभा भी आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


बेलगावी में 1924 में महात्मा गांधी की अध्यक्षता में आयोजित एकमात्र कांग्रेस अधिवेशन की शताब्दी के अवसर पर ‘गांधी भारत कार्यक्रम’ का आयोजन किया जा रहा है, जो मूल रूप से पिछले साल 27 दिसंबर को आयोजित किया जाना था। हालांकि, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या अर्थव्यवस्था में लोगों को उनकी उचित हिस्सेदारी मिल रही?: राहुल
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने अर्थव्यवस्था के विभिन्न सूचकांकों का हवाला देते हुए मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल किया कि जब सबकी मेहनत से अर्थव्यवस्था का पहिया घूम रहा है तो क्या उसमें आम लोगों को उनकी उचित हिस्सेदारी मिल पा रही है? उन्होंने दावा किया कि हानिकारक जीएसटी और आयकर की मार ने गरीब और मध्यम वर्ग का जीना हराम कर रखा है, जबकि कॉर्पोरेट घरानों का कर्जा माफ किया जा रहा है।


राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, 'मोदी जी के विकसित भारत की सच्चाई: मेहनत आपकी, मुनाफा किसका? आप सभी के खून पसीने से देश की अर्थव्यवस्था का पहिया घूम रहा है, लेकिन क्या आपको इसमें उचित हिस्सा मिल रहा है? जरा सोचिए।' उन्होंने दावा किया कि विनिर्माण क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में हिस्सेदारी 60 साल के सबसे निचले स्तर तक चली गई तथा इस वजह से लोगों को रोजगार के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed