फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gajanand sharma of Jaipur is jailed in Pakistan for 36 years, may be released on August 13

36 साल से पाकिस्तानी जेल में बंद हैं जयपुर के गजानंद, 13 अगस्त को रिहाई की उम्मीद

Thu, 09 Aug 2018 08:48 PM IST
भाषा, जयपुर
भाषा, जयपुर Updated Thu, 09 Aug 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
Gajanand sharma of Jaipur is jailed in Pakistan for 36 years, may be released on August 13
पाकिस्तान जेल (डेमो पिक)
पाकिस्तान की एक जेल में बंद जयपुर के गजानंद शर्मा की रिहाई 13 अगस्त को होने की उम्मीद है। केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने इस आशय का आश्वासन गुरुवार को जयपुर के सांसद रामचरण बोहरा की अगुआई में उनसे मिलने आये प्रतिनिधिमंडल को दिया।
विज्ञापन


बोहरा की अगुआई में हवामहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेन्द्र पारीक, गजानंद शर्मा की पत्नी मखनी देवी, उनके बेटे मुकेश शर्मा और अन्य लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल आज विदेश राज्यमंत्री सिंह ने मिला था।
विज्ञापन


बोहरा ने बताया कि सिंह ने उन्हें आश्वस्त किया है कि लाहौर की जेल में बंद गजानंद को 13 अगस्त को रिहा कर दिया जायेगा।

मुकेश शर्मा ने इस घटनाक्रम पर खुशी जताते हुए कहा कि मंत्नी ने उन्हें बताया है कि उनके पिता गजानंद की 13 अगस्त को पाकिस्तान की जेल से रिहाई हो जायेगी और भारत आने में दो-तीन दिन का समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि 68 वर्षीय गजानंद पिछले 36 साल से पाकिस्तान की कोट लखपत जेल में बंद है। बोहरा के अनुसार उन्हें सिर्फ दो माह की सजा हुई थी लेकिन 'काउंसलर एक्सेस" नहीं होने के कारण वह 36 साल से जेल में बंद है।

जयपुर के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र निवासी गजानंद 1982 में घर से अचानक लापता हो गए थे।

विधायक सुरेंद्र पारीक ने नई दिल्ली से 'भाषा' को टेलीफोन पर बताया जनरल सिंह ने पाकिस्तान जेल में बंद गजानंद की रिहाई 13 अगस्त को किये जाने का आश्वासन प्रतिनिधिमंडल को दिया है।


वर्ष 1982 में घर से अचानक लापता हुए गजानंद के बारे में परिजनों को उनके पाकिस्तान जेल में होने की जानकारी उस समय लगी जब मई में पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से गजानंद की राष्ट्रीयता के बारे में पुष्टि करने के लिए सम्पर्क किया और उन्हें बताया कि वह पाकिस्तान जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed