फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gaganyaan project successfully test firing the Low Altitude Escape Motor from Sriharikota

ISRO: गगनयान प्रोजेक्ट में इसरो ने हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि, क्रू एस्केप सिस्टम का सफलापूर्वक परीक्षण

Wed, 10 Aug 2022 10:25 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 10 Aug 2022 10:25 PM IST
सार

श्रीहरिकोटा से क्रू एस्केप सिस्टम (सीईएस) के लो एल्टीट्यूड एस्केप मोटर का सफलतापूर्वक परीक्षण करने आज इसरो ने गगनयान परियोजना में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। 

विज्ञापन
Gaganyaan project successfully test firing the Low Altitude Escape Motor from Sriharikota
गगनयान मिशन :लो एल्टीट्यूड एस्केप मोटर का सफलतापूर्वक परीक्षण - फोटो : एएनआई

विस्तार

इसरो ने गगनयान प्रोजेक्ट में बुधवार को एक अहम कामयाबी हासिल की। श्रीहरिकोटा में क्रू एस्केप सिस्टम (सीईएस) के कम ऊंचाई पर एस्केप मोटर (एलईएम) का सफल परीक्षण किया। इसरो ने कहा कि क्रू एस्केप सिस्टम किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में गगनयान मिशन के क्रू मॉड्यूल को कम ऊंचाई पर अलग कर देता है।
विज्ञापन


इससे अंतरिक्ष यात्री को सुरक्षित बचाया जा सकता है। इसरो के मुताबिक, उड़ान के प्रारंभिक चरण के दौरान मिशन निरस्त होने के मामले में एलईएम वाहन से क्रू मॉड्यूल को दूर करने के लिए सीईएस को आवश्यक ताकत प्रदान करता है। एजेंसी ने बताया कि इन परीक्षणों का मुख्य उद्देश्य मोटर बैलेस्टिक मापदंडों का मूल्यांकन करना है।
विज्ञापन

इसरो प्रमुख ने वर्चुअल स्पेस संग्रहालय का किया अनावरण
इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने बुधवार को वर्चुअल स्पेस संग्रहालय ‘स्पार्क’ का अनावरण किया। अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि स्पार्क एप्लीकेशन में इसरो के लॉन्च किए गए व्हीकल, सैटेलाइट और वैज्ञानिक मिशन से जुड़े दस्तावेज, फोटो, वीडियो मौजूद हैं। सोमनाथ ने उन निदेशकों की तारीफ की, जिन्होंने मिशन से जुड़े कामों को डिजिटल माध्यम के प्लेटफॉर्म पर संचालित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed